बिहार में हीटवेव का असर, 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा पारा, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

बिहार में हीटवेव का असर, 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा पारा, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

पटनाः बिहार समेत पूरे उत्तर भारत में हीटवेव का असर दिख रहा है। सुबह सूर्योदय के साथ ही तेज धूप का लोगों को सामना करना पड़ रहा है। दोपहर 12 बजने से पहले लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो रहा है। राजधानी पटना में पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। पटना के साथ-साथ कई जिलों में तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया है, रोहतास के डेहरी में तापमान 43 डिग्री दर्ज किया गया।

झारखंड में भीषण गर्मी की वजह से स्कूल के टाइमिंग में बदलाव, शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने जारी किया आदेश
पटना में तापमान 40 डिग्री तक पहुंचने की वजह से 5वीं तक की क्लास की टाइमिंग बदल दी गई है। जिले के डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने आदेश जारी किया है। आदेश के मुताबिक, जिले में 21 अप्रैल से 25 अप्रैल तक 5वीं तक के क्लास, आंगनबाड़ी केंद्र और प्री-स्कूल 12:30 तक ही चलेंगे। यह आदेश सरकारी और निजी दोनों स्कूलों के लिए जारी किया गया है। बच्चों के स्वास्थ्य पर गर्मी की वजह से कोई असर नहीं पड़े, इसे ध्यान में रखते हुए स्कूल की टाइमिंग बदली गई।

See also  बिहार में अगले 5 दिनों तक जारी रहेगा आंधी-पानी का दौर, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

औरंगाबाद में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, पहाड़ के नीचे दबा मिला कार्रबाइन और विस्फोटकों का जखीरा
मौसम विभाग की माने तो, बिहार में हीटवेव का असर दिखना शुरू हो गया है। आज बिहार के कई जिलों में लू चलने की संभावना जताई गई है। पटना में भी तेज धूप और लू का प्रकोप लोगों को झेलना पड़ सकता है। मौसम विभाग ने यह भी संभावना जताई है कि अगले 2 से 3 दिनों में कुछ जिलों के तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकते हैं।
सोमवार को बक्सर जिले में भीषण गर्मी के कारण स्कूल के 10 बच्चे बेहोश हो गए। देखते ही देखते अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। किसी तरह एक-एक कर बच्चों को पंखे के नीचे ले जाया गया और फिर प्राथमिक उपचार किया गया। मौसम विभाग की माने तो, सोमवार को बक्सर जिले का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now