कल्पना सोरेन ने शादी समारोह में पहुंचकर दिया आशीर्वाद, JMM प्रवक्ता मनोज पांडेय और हजारीबाग जेएमएम जिलाध्यक्ष के घर पहुंची

कल्पना सोरेन ने शादी समारोह में पहुंचकर दिया आशीर्वाद, JMM प्रवक्ता मनोज पांडेय और हजारीबाग जेएमएम जिलाध्यक्ष के घर पहुंची

रांचीः गांडेय विधायक और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन सोमवार को दो महत्वपूर्ण शादी समारोह में शामिल हुई। झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रवक्ता मनोज पांडेय के घर पहुंचकर कल्पना सोरेन ने नवदंपति को बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार कर रहे है, वहीं कल्पना सोरेन शादी सामारोह में पहुंचकर नवदंपति को आशीर्वाद दे रही है।

 

दो मासूम बेटियों के शव का पोस्टमार्टम करने के लिए 5000 घूस ली, चतरा DC के बनाए कमेटी ने शुरू की जांच
वहीं हजारीबाग जेएमएम जिलाध्यक्ष संजीव बेदिया की बेटी निक्की कुमार को आशीर्वाद देने रामगढ़ और हजारीबाग के सीमावर्ती उरीमारी क्षेत्र में कल्पना सोरेन सोमवार को पहुंची। उन्होंने समारोह स्थल पर पहुंचकर नवविवाहित जोड़े (निक्की और पंकज) को सफल और सुखद वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया।


धनबाद में कुंभ नाथ सिंह के शादी की सालगिरह कार्यक्रम में जमकर हुई हर्ष फायरिंग, निजी बॉडीगार्ड ने कई राउंड चलाई गोली
यह विवाह समारोह बड़कागांव प्रखंड की उरीमारी पोटंगा पंचायत के अंतर्गत जरजरा स्थित संजीव बेदिया के पैतृक आवास में संपन्न हुआ।निक्की कुमारी का विवाह स्वर्गीय लखन बेदिया के पुत्र पंकज कुमार बेदिया के साथ हुआ। विधायक के आगमन पर संजीव बेदिया की पत्नी गौरी देवी और पुत्र पियूष कुमार सहित पूरे परिवार ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। कल्पना सोरेन ने परिवार के सदस्यों के साथ काफी समय बिताया और आत्मीय बातचीत की।

See also  SC/ST कोटा वाली नौकरियों का बड़ा हिस्सा क्रीमी लेयर वाले पा जाते हैं, इसी वर्ग के गरीब रह जा रहे: CJI गवई
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now