सिरफिरे बेटे ने पिता समेत परिवार के तीन लोगों की कर दी हत्या, चचेरे भाई और भाभी पर किया जानलेवा हमला

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 22, 2024

सिरफिरे बेटे ने पिता समेत परिवार के तीन लोगों की कर दी हत्या, चचेरे भाई और भाभी पर किया जानलेवा हमला

लातेहार: गारू थाना क्षेत्र के डबरी में एक सिरफिरे बेटे ने अपने पिता समेत परिवार के तीन सदस्यों की हत्या कर दी। शराब के नशे में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था इसके बाद कुल्हाड़ी से उनसने पिता समेत तीन लोगों की जान ले ली और चचेरी भाई और भाभी पर जानलेवा हमला किया।

Lawrence Bishnoi और Aman Sahu का गठजोड़, झारखंड में एक साथ चला रहे है गिरोह, NIA जांच में खुलासा
शराब के नशे में ले ली जान

रविवार रात शराब के नशे में रंजन उरांव ने अपने पिता सूरज उरांव, भाभी अनुपमा देवी और एक रिश्तेदार मंसूरिया देवी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। इस दौरान उसने अपने चचेरे भाई अमलेश उरांव और चचेरी भाभी हीरामणी देवी को कुल्हाड़ी से काटकर घायल कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद रात में पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची थी। सोमवार को पुलिस ने तीनों मृतकों के शव को कब्जे में ले लिया। इस संबंध में लातेहार एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है और मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

See also  Deepika Padukone और Ranveer Singh दूसरी बार माता-पिता बने, एक्ट्रेस ने बेटी को दिया जन्म
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now