दो मासूम बेटियों के शव का पोस्टमार्टम करने के लिए 5000 घूस ली, चतरा DC के बनाए कमेटी ने शुरू की जांच

दो मासूम बेटियों के शव का पोस्टमार्टम करने के लिए 5000 घूस ली, चतरा DC के बनाए कमेटी ने शुरू की जांच

डेस्कः झारखंड के चतरा जिले में इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया। सरकारी अस्पताल में दो मासूम बेटियों के शव का पोस्टमार्टम करने के लिए 5000 रुपये रिश्वत लेने का आरोप लगाया गया। सदर थाना क्षेत्र के भोज्या गांव में तालाब में डूबने से मां और दो मासूम बेटियों की मौत हो गई थी। सदर अस्पताल के एक स्विपर ने ढाई हजार रुपये नगद और ढाई हजार रुपये ऑनलाइन के माध्यम से बतौर घूस लिया। इस अमानवीय कृत्य की शिकायत मिलते ही जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

रांची पुलिस की पटना में छापेमारी, परीक्षा माफिया की तलाश में कई ठिकानों पर दबिश
मामले की शिकायत मिलते ही DC रवि आनंद ने तुरंत संज्ञान लिया और इसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच के आदेश दे दिए। सिविल सर्जन सत्येंद्र सिंहा की प्रारंभिक जांच में अवैध वसूली की पुष्टि भी हो चुकी है। सिविल सर्जन ने स्पष्ट कहा कि पोस्टमार्टम के नाम पर वसूली किए जाने की पुष्टि हो चुकी है और दोषियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

झारखंड में आज भीषण गर्मी और लू का अलर्ट, रविवार रहा सीजन का सबसे गर्म दिन, डालटनगंज में पारा 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा, रांची में 40 के करीब
DC का सख्त रुख
पुलिस ने मामले में सख्त रूख अपनाते हुए जांच शुरू कर दी है। DC रवि आनंद ने कहा कि शव के पोस्टमार्टम के बदले पीड़ित परिवार से पैसे वसूलना अत्यंतर अमानवीय कृत्य है।इस मामले में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी।रिपोर्ट में दोष साबित होने पर आरोपी के खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई की जा सकती है। साथ ही मामले में संलिप्त अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की भी पहचान कर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी।
आरोपी को किया जाएगा नौकरी से बर्खास्त
DC ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पीड़ित परिवार से पोस्टमार्टम के नाम पर अवैध वसूली किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर आरोपी स्विपर की बर्खास्तगी के साथ-साथ इस कृत्य में संलिप्त अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की पहचान कर उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन ऐसे अमानवीय कृत्यों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्त कार्रवाई करेगा, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now