रांची पुलिस की पटना में छापेमारी, परीक्षा माफिया की तलाश में कई ठिकानों पर दबिश

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 20, 2026

रांची पुलिस की पटना में छापेमारी, परीक्षा माफिया की तलाश में कई ठिकानों पर दबिश

रांची: झारखंड उत्पाद सिपाही बहाली प्रश्नपत्र लीक साजिश मामले में फरार परीक्षा माफियाओं की तलाश में रांची पुलिस ने पटना में ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू कर दी है। रविवार को पुलिस टीम ने बुद्धा कॉलोनी स्थित बाबा लॉज, बोरिंग रोड के एक अपार्टमेंट और मालसलामी इलाके में एक साथ दबिश दी। देर रात तक शहर के विभिन्न ठिकानों पर कार्रवाई जारी रही। छापेमारी के दौरान बाबा लॉज में ठहरे कुछ युवकों से पुलिस ने पूछताछ की, जबकि मुख्य आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर रहे। रांची पुलिस को मालसलामी निवासी अभिषेक उर्फ छोटू के पटना में छिपे होने की सूचना मिली थी, जिसके आधार पर कार्रवाई की गई।

झारखंड ट्रेजरी घोटाला:जमशेदपुर और देवघर में भी गड़बड़ी के संकेत, हटेंगे छह जिलों में जमे कर्मी

बाबा लॉज बना ठिकाना, रेड के दिन नर्सिंग कॉलेज में मौजूद था आरोपी

जांच में सामने आया है कि अभिषेक छोटू का ठिकाना बाबा लॉज था। वहीं 11 अप्रैल की देर रात तमाड़ थाना क्षेत्र के रड़गांव स्थित एक निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज में छापेमारी के दौरान वह और उसका सहयोगी सोनू मौके पर मौजूद थे। पुलिस की भनक लगते ही अभिषेक ने शोर मचाया, जिसके बाद कई माफिया मौके से फरार हो गए। उस कार्रवाई में पुलिस ने सात परीक्षा माफियाओं और 159 अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया था, जिन्हें प्रश्नपत्र और उत्तर रटवाए जा रहे थे।

See also  सिमडेगा जेल में ATS की छापेमारी, गैंगस्टर अमन साहू के गुर्गे के पास से स्मार्टफोन किया बरामद

अंतरराज्यीय गिरोह का मास्टरमाइंड है अतुल वत्स

पूरे नेटवर्क का मास्टरमाइंड जहानाबाद निवासी अतुल वत्स को माना जा रहा है, जो फिलहाल रांची जेल में बंद है। अभिषेक छोटू उसका करीबी सहयोगी है, जबकि सोनू उसका ड्राइवर बताया जा रहा है। जांच में यह भी सामने आया है कि प्रश्नपत्र लीक के लिए अतुल ने पटना सिटी के चुनचुन यादव से संपर्क किया था। चुनचुन को व्हाट्सएप के जरिए विकास नामक व्यक्ति ने प्रश्नपत्र भेजा था। चुनचुन यादव को रांची पुलिस पटना से गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि विकास अब भी फरार है।

सरकारी कर्मचारी समेत कई आरोपी रडार पर

पटना सिटी के अभिषेक सिन्हा, गया के गौरव, जहानाबाद के सोनू, मनीष, नवादा के कृष्णा और दानापुर के फिरोज समेत कई आरोपी पुलिस के रडार पर हैं। इनमें से कुछ आरोपी घटना के दिन रांची में मौजूद थे, हालांकि जांच के दौरान बरामद प्रश्नपत्र का मिलान मूल प्रश्नपत्र से नहीं हो पाया है, जिससे जांच का दायरा और बढ़ा दिया गया है।

See also  रांची में महिला डॉक्टर से मांगी 20 लाख की रंगदारी, PLFI के नाम पर दी गई जान से मारने की धमकी

पटना पुलिस भी करेगी कार्रवाई, अतुल वत्स को लेगी रिमांड पर

अतुल वत्स के खिलाफ पटना के बुद्धा कॉलोनी, दानापुर और एसके पुरी थाना में पहले से कई मामले दर्ज हैं। दानापुर और बुद्धा कॉलोनी पुलिस पिछले छह साल से उसकी तलाश कर रही थी। आर्थिक अपराध इकाई भी उसकी तलाश में थी। अब पटना पुलिस उसे रिमांड पर लेने की तैयारी में है।रांची पुलिस ने उसका पूरा आपराधिक इतिहास पटना पुलिस को सौंप दिया है। छापेमारी जारी, गिरफ्तारी की उम्मीद रांची पुलिस की टीमें अब भी पटना में सक्रिय हैं और फरार आरोपियों की तलाश में लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही पूरे गिरोह का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now