हेमंत सोरेन और कल्पना ने ममता बनर्जी के लिए पश्चिम बंगाल के चुनाव में मांगा वोट, BJP पर साधा जमकर निशाना

हेमंत सोरेन और कल्पना ने ममता बनर्जी के लिए पश्चिम बंगाल के चुनाव में मांगा वोट, BJP पर साधा जमकर निशाना

रांचीः रविवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने पश्चिम बंगाल चुनाव में ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी के लिए वोट मांगा। शनिवार को हेमंत सोरेन ने तीन विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार किया इसके बाद रविवार को उन्होंने अपनी पत्नी के साथ चुनावी रैली को संबोधित किया। असम के बाद अब पश्चिम बंगाल में हेमंत-कल्पना की जोड़ी ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा।

लोहरदगा में कचरे से खाना ढूंढकर खाते बच्चों की तस्वीर आई सामने, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उपायुक्त को दिया आवश्यक मदद करने का निर्देश
केशियारी की सुरक्षित सीट पर हेमंत सोरेन ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि अनुसूचित जनजाति (ST) आरक्षित सीट से तृणमूल कांग्रेस के प्रत्याशी रामजीवन मांडी के समर्थन में जनता से अपील करता हूँ की यह चुनाव आदिवासी अस्मिता, अधिकार और सम्मान की रक्षा का चुनाव है।भारी संख्या में मतदान कर विकास, न्याय और एकजुटता की राजनीति को मजबूत करें।

 

प्रिंस खान का करीबी सैफी कोलकाता एयरपोर्ट से गिरफ्तार ,दुबई भागने की फिराक में था ‘मेजर’
केशियारी के साथ दांतन विधानसभा सीट पर हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने टीएमसी उम्मीदवार के लिए वोट मांगे। कल्पना सोरेन ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हेमन्त जी के साथ पश्चिम बंगाल के दांतन विधानसभा क्षेत्र में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के प्रत्याशी श्री माणिक मैती जी के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। पश्चिम बंगाल की महान जनता इस चुनाव में एक बार फिर विकास, न्याय और अपने बेहतर भविष्य के पक्ष में मतदान करेगी। मुझे पूर्ण विश्वास है कि ममता दीदी के नेतृत्व में तृणमूल कांग्रेस पुनः सरकार बनाएगी।जनता का उत्साह साफ़ बता रहा है, पदचिम बंगाल में फिर से इस बार विकास और जनहित की जीत तय है। ममता दीदी की जीत तय है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now