लोहरदगा में कचरे से खाना ढूंढकर खाते बच्चों की तस्वीर आई सामने, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उपायुक्त को दिया आवश्यक मदद करने का निर्देश

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 19, 2026

लोहरदगा में कचरे से खाना ढूंढकर खाते बच्चों की तस्वीर आई सामने, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उपायुक्त को दिया आवश्यक मदद करने का निर्देश

रांचीः लोहरदगा से आई एक मार्मिक तस्वीर ने कई लोगों के दिल को झकझोर कर रख दिया। सोशल मीडिया पर वायरल हुई इस तस्वीर के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक्शन लेते हुए जिले के उपायुक्त को अविलंब इस मामले पर संज्ञान लेने को कहा।

प्रिंस खान का करीबी सैफी कोलकाता एयरपोर्ट से गिरफ्तार ,दुबई भागने की फिराक में था ‘मेजर’
पूर्णिमा सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर दो तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में बेसुध होकर एक लाचार मां जमीन पर सो रही है। लोहरदगा के रहमत नगर इलाके से आई इस तस्वीर में सड़क किनारे चार बच्चों की मां बेसुध पड़ी हुई है। बच्चों के पिता का पहले ही निधन हो चुका है। ऐसी स्थिति में भूखे-प्यासे चारों बच्चे कचरे में फेंके गए खाना को लेकर आ रहे है और उसे से अपना पेट भर रहे है।

रांची में रात होते ही शुरू होता है बालू-कोयला का अवैध खेल, बाबूलाल मरांडी ने पुलिस वसूली का वीडियो जारी कर उठाएं सवाल
इस तस्वीर के पोस्ट होने के बाद कई लोग मदद की अपील करते हुए नजर आ रहे है। वायरल हुई इस तस्वीर को देखने के बाद मुख्यमंत्री ने एक्शन लिया और अविलंब उपायुक्त को संज्ञान लेने को कहा। मुख्यमंत्री ने आगे उपायुक्त को निर्देश दिया कि बच्चों एवं परिवार के भविष्य हेतु हर जरूरी सहायता करें एवं तत्काल सूचना दें। साथ ही क्षेत्र में ऐसे किसी अनहोनी पर तुरंत कार्यवाही करें।

See also  Bihar Board 10th Results: मैट्रिक परीक्षा में 492 नंबर के साथ पुष्पांजलि-समरीन बनीं स्टेट टॉपर, 81.79% छात्र पास

मुख्यमंत्री के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई की गई। इसके बाद पीड़ित परिवार को रेस्क्यू कर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। लोहरदगा के उपायुक्त द्वारा लिये गए एक्शन की मुख्यमंत्री ने सराहना कि और कहा कि परिवार को सरकारी सहायता से जोड़े एवं बच्चों के पढ़ाई की व्यवस्था को भी सुनिश्चित किया जाए।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now