पटनाः बिहार में सम्राट चौधरी के नेतृत्व में नई सरकार के गठन के बाद पूर्व मुख्यमंत्री विजय सिन्हा की सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला किया गया है। विजय सिन्हा की सुरक्षा Z+ केटेगरी से घटाकर Z श्रेणी कर दी गई है।यह फैसला राज्य सुरक्षा समिति की बैठक के बाद लिया गया।इसमें नेताओं की सुरक्षा की समीक्षा की गई।पहले विजय कुमार सिन्हा को Z+ कैटेगरी की हाई लेवल सुरक्षा मिलती थी। अब सरकार ने खतरे के आकलन के आधार पर इसे कम कर दिया है। इसका मतलब है कि अब उनके साथ पहले के मुकाबले कम सुरक्षाकर्मी रहेंगे।
बिहार में भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर SVU की छापेमारी,आय से अधिक संपत्ति की हो रही जांच
किस आधार पर लिया गया फैसला
निशांत कुमार को Z श्रेणी की सुरक्षा दी गई है।उन्हें पहली बार इस स्तर की सुरक्षा मिली है। इसके अलावा श्रवण कुमार को Y+ केटेगरी की सुरक्षा दी गई है। अब उनके साथ भी पुलिस सुरक्षा का खास इंतजाम रहेगा।सरकार का कहना है कि यह फैसला पूरी तरह से सुरक्षा एजेंसियों की रिपोर्ट और खतरे के स्तर को देखते हुए लिया गया है। इस तरह के बदलाव समय-समय पर होते रहते हैं ताकि सुरक्षा व्यवस्था सही बनी रहे।बिहार सरकार के गृह विभाग ने शुक्रवार को भी नेताओं की सुरक्षा को लेकर एक आदेश जारी किया था। इसमें बताया गया था कि राज्य के दोनों नए उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव को Z कैटेगरी की सुरक्षा दी जाएगी। यह डिसीजन सुरक्षा समिति की सलाह के बाद लिया गया।दोनों नेता सरकार में अहम जिम्मेदारी निभा रहे हैं, इसलिए उनकी सुरक्षा बढ़ाई गई है।
बिहार में पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा की सुरक्षा घटी …
विजय कुमार सिन्हा को Z+ से मिली Z श्रेणी की सुरक्षा
निशांत कुमार को Z श्रेणी की सुरक्षा
श्रवण कुमार को Y+ श्रेणी विथ एस्कॉर्ट की सुरक्षा pic.twitter.com/ZNeCkoqBBd
— Live Dainik (@Live_Dainik) April 18, 2026
पढ़ाई के दौरान शादी करने पर रद्द होगा नामांकन, नर्सिंग स्कूल के फरमान से हड़कंप
Z कैटेगरी मिलने के बाद अब उनके साथ ज्यादा सुरक्षाकर्मी रहेंगे।उनके घर, यात्रा और कार्यक्रमों में कड़ी निगरानी रखी जाएगी। सरकार ने पुलिस और संबंधित विभागों को इस व्यवस्था को तुरंत लागू करने का निर्देश दिया है। Z कैटेगरी की सुरक्षा भारत में हाई लेवल की मानी जाती है। इसमें करीब 22 सुरक्षाकर्मी तैनात रहते हैं।इनमें NSG कमांडो के साथ पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवान शामिल होते हैं। 24 घंटे सुरक्षा रहती है, साथ में एस्कॉर्ट गाड़ियां और आधुनिक हथियार भी मौजूद रहते हैं।


