गढ़वा में रॉन्ग साइड से आ रहे ट्रैक्टर ने 2 युवकों को रौंदा,मौके पर हुई मौत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 16, 2026

गढ़वा में रॉन्ग साइड से आ रहे ट्रैक्टर ने 2 युवकों को रौंदा,मौके पर हुई मौत

गढ़वा: जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत महुलिया गांव में गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। रॉन्ग साइड से आए तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने सड़क किनारे खड़े दो युवकों को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि पूरे गांव में मातम पसर गया।इस हृदयविदारक हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने अस्पताल की दहलीज तक पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया।

गिरिडीह में दर्दनाक सड़क हादसा: तीन ट्रकों में लगी आग, ड्राइवर-खलासी जिंदा जले

जानकारी के अनुसार, सदर थाना क्षेत्र के महुलिया स्कूल के पास दो युवक अपनी मोटरसाइकिल के साथ सड़क किनारे खड़े थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहा बालू लदा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर उन्हें जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है

See also  तेज प्रताप और अनुष्का यादव प्रकरणः किसी भी बेटी के साथ अन्याय ना हो- बोले चिराग पासवान
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now