गिरिडीह में दर्दनाक सड़क हादसा: तीन ट्रकों में लगी आग, ड्राइवर-खलासी जिंदा जले

गिरिडीह में दर्दनाक सड़क हादसा: तीन ट्रकों में लगी आग, ड्राइवर-खलासी जिंदा जले

गिरिडीह: जिले में गुरुवार सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। नेशनल हाईवे पर डुमरी के कुलगो टोल प्लाजा के समीप तीन ट्रकों की आपसी टक्कर के बाद भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते तीनों वाहन धूं-धूं कर जल उठे।

पूर्वी सिंहभूम में फिर मिला द्वितीय विश्वयुद्ध का बम, बहरागोड़ा इलाके में दहशत
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कोयला लदी एक मिनी ट्रक को पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई, जो कुछ ही देर में पास खड़े एक अन्य ट्रक को भी अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के दौरान आग की लपटें इतनी तेज थीं कि किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला।
इस दर्दनाक घटना में मिनी ट्रक के ड्राइवर और खलासी जिंदा जल गए।

See also  कर्नाटक में दिल दहलाने वाला सड़क हादसाः लॉरी-बस की टक्कर में 17 लोगों की जिंदा जलने से मौत
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now