नीतीश कैबिनेट के अंतिम बैठक का हुआ फोटो सेशन, मीटिंग में रहा भावुक माहौल, थोड़ी देर बाद देंगे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 14, 2026

नीतीश कैबिनेट के अंतिम बैठक का हुआ फोटो सेशन, मीटिंग में रहा भावुक माहौल, थोड़ी देर बाद देंगे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में अंतिम कैबिनेट की बैठक मंगलवार को हुई। इस दौरान मीटिंग के अंदर काफी भावुक क्षण देखने को मिला। मीटिंग के बाद एक सामूहिक फोटो सेशन और वीडियोग्राफी हुई। मुख्यमंत्री ने मंत्रियों के साथ करीब 20 मिनट तब बातें की। नीतीश कुमार जब कैबिनेट भंग कर बाहर निकले दो उन्हें विदाई देने के लिए मंत्री और अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने भावुक होकर हाथ जोड़े रखा, इस दौरान मंत्री अशोक चौधरी जो नीतीश कुमार को अपना मानस पिता कहते है उनके आंखों से आंसू छलक पड़े।

 



नीतीश कुमार आज देंगे इस्तीफा, बिहार में पहली बार बीजेपी का मुख्यमंत्री बनेगा, बुधवार को नई सरकार का शपथग्रहण
दरअसल, राज्यसभा सांसद के तौर पर शपथ लेने के बाद नीतीश कुमार कुछ ही घंटों में मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे। पद से इस्तीफा देने के पहले नीतीश कुमार ने कैबिनेट की बैठक बुलाई थी। बैठक में दोनों डिप्टी सीएम के अलावे सभी विभागों के मंत्री और अधिकारी मौजूर रहे। इस दौरान माहौल भारी रहा। नीतीश कुमार ने कैबिनेट की बैठक में अपने इस्तीफा देने की जानकारी मंत्रियों को दी।उन्होंने मंत्रियों को भरोसा दिलाया कि वह दिल्ली जरूर जा रहे हैं लेकिन उनका फोकस अब भी बिहार पर ही होगा। मुख्यमंत्री ने एक एक कर सभी मंत्रियों से बात की और मंत्रियों ने भी मुख्यमंत्री के सामने अपनी भावनाओं को व्यक्त किया। इसके बाद नीतीश कुमार ने अपनी कैबिनेट को भंग कर दिया। मुख्यमंत्री सचिवालय से विदा होने से पहले फोटो शूट हुआ।


बिहार में भ्रष्ट थानेदार अभिषेक कुमार रंजन के पांच ठिकानों पर EOU की छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति का आरोप
बिहार की राजनीति में आज बड़ा दिन है। 20 साल तक राज्य के मुख्यमंत्री पद संभालने वाले नीतीश कुमार आज इस्तीफा देने जा रहे हैं। वहीं, दोपहर में भाजपा विधायक दल की बैठक में नेता का चुनाव होगा। भाजपा विधायक दल का नेता ही एनडीए सरकार का नया मुख्यमंत्री होगा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान व बिहार प्रभारी विनोद तावड़े पटना पहुंच चुके हैं। शिवराज सिंह को बिहार के नए सीएम को चुनने के लिए पर्यवेक्षक बनाया गया है। जिसके चलते नए सीएम का एलान वही करेंगे। इसके अलावा बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और बिहार चुनाव में प्रभारी रहे विनोद तावड़े भी मौजूद रहेंगे।

See also  गैंगस्टर प्रिंस खान के 9 गुर्गे को पुलिस ने पकड़ा, SSP प्रभात कुमार ने कराया पैदल परेड
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now