बिहार में भ्रष्ट थानेदार अभिषेक कुमार रंजन के पांच ठिकानों पर EOU की छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति का आरोप

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 14, 2026

बिहार में भ्रष्ट थानेदार अभिषेक कुमार रंजन के पांच ठिकानों पर EOU की छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति का आरोप

डेस्कः बिहार में भष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई जारी रखते हुए मंगलवार को आर्थिक अपराध इकाई ने किशनगंज नगर थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार रंजन के पांच ठिकानों पर छापेमारी की है। पुलिस निरीक्षक अभिषेक कुमार रंजन के खिलाफ ईओयू ने आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया है। मंगलवार को पटना, किशनगंज और छपरा के पांच ठिकानों पर छापेमारी की गई है।छापेमारी की कार्रवाई पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारियों के नेतृत्व में की जा रही है, ताकि जांच निष्पक्ष और प्रभावी तरीके से पूरी की जा सके।

नीतीश कुमार आज देंगे इस्तीफा, बिहार में पहली बार बीजेपी का मुख्यमंत्री बनेगा, बुधवार को नई सरकार का शपथग्रहण
जांच के दौरान यह सामने आया है कि अभिषेक कुमार रंजन ने अपने ज्ञात आय के स्रोतों से कहीं अधिक संपत्ति अर्जित की है। प्राथमिक जांच में कुल 1 करोड़ 70 लाख 22 हजार रुपये की आय से अधिक संपत्ति का पता चला है। यह उनकी वैध आय से लगभग 115.66 प्रतिशत अधिक बताई जा रही है, जो गंभीर अनियमितताओं की ओर इशारा करती है।

See also  नालंदा के नगरनौसा में डिग्री कॉलेज स्थानांतरण की मांग को लेकर बड़ा बवाल,पुलिस पर पत्थरबाजी के बाद लाठीचार्ज; 7 हिरासत में

मॉनसून में सामान्य से कम बारिश की आशंका , खेती-किसान पर पड़ सकता है बड़ा असर, बढ़ेगी मंहगाई !
सूत्रों के अनुसार, छापेमारी के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, संपत्ति से जुड़े कागजात, बैंक खातों की जानकारी और अन्य वित्तीय रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। जांच टीम इस बात का पता लगाने में जुटी है कि संपत्ति किस प्रकार अर्जित की गई और इसमें किन-किन लोगों की भूमिका हो सकती है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में भी हलचल मच गई है। एक जिम्मेदार पद पर तैनात अधिकारी के खिलाफ इस तरह के आरोप सामने आने से विभाग की छवि पर भी सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति के तहत यह कार्रवाई की जा रही है और दोषी पाए जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now