रांचीः असम विधानसभा के 126 सीटों पर गुरुवार को मतदान हो रहा है। असम में 2.50 करोड़ वोटर और 722 उम्मीदवार है।। यहां बीजेपी की सरकार है और हिमंता बिस्वा सरमा राज्य के मुख्यमंत्री है। इस बार झारखंड मुक्ति मोर्चा ने भी अपने 18 उम्मीदवार उतारे है। जेएमएम के केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में खूब प्रचार किया। टी-ट्राइबल के मुद्दे को उन्होंने चुनाव का मुख्य मुद्दा बना दिया।
Vidhan Sabha Chunav 2026:असम, केरल और पुडुचेरी में मतदान शुरू,हिमंता बिस्वा सरमा और पिनराई विजयन के लिए सत्ता बचाना चुनौती
असम में पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे जेएमएम के उम्मीदवार बीजेपी और कांग्रेस गठबंधन को चुनौती देने की कोशिश कर रहे है। पिछले दो चुनाव से हिमंता बिस्वा सरमा राज्य के मुख्यमंत्री चुनकर आ रहे है लेकिन इन दो चुनावों में कांग्रेस का वोट प्रतिशत बढ़ा है। पिछली बार कांग्रेस को बीजेपी से एक प्रतिशत वोट कम मिला था। इस बार जेएमएम ने इस चुनाव को दिलचस्प बनाने की कोशिश की है।
रिम्स जमीन घोटालाः ACB के रडार पर 16 सरकारी कर्मचारी, लटक रही है गिरफ्तारी की तलवार
JMM के केंद्रीय अध्यक्ष और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने असम में हो रहे मतदान को लेकर एक संदेश अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से दी है। उन्होंने लिखा है कि সংগ্ৰাম সফল হ’ব…
आज असम में लोकतंत्र का पावन पर्व मनाया जा रहा है।
यह सिर्फ मतदान नहीं, बल्कि अपने अधिकार, अपने स्वाभिमान और अपने भविष्य को तय करने का दिन है।
मैं असम की क्रांतिकारी भूमि के शोषित, वंचित समाज समेत सभी मतदाताओं से अपील करता हूं कि बढ़-चढ़कर अपने मताधिकार का प्रयोग करें।
आपका एक-एक वोट धनतंत्र, झूठ और अन्याय के खिलाफ आवाज है, आपके हक और हिस्सेदारी की ताकत है।
एकजुट होकर अपने अधिकार और उज्जवल भविष्य के लिए मतदान करें।
संग्राम सफल होगा!
जय असम!
जय जोहार!
সংগ্ৰাম সফল হ’ব…
आज असम में लोकतंत्र का पावन पर्व मनाया जा रहा है।
यह सिर्फ मतदान नहीं, बल्कि अपने अधिकार, अपने स्वाभिमान और अपने भविष्य को तय करने का दिन है।
मैं असम की क्रांतिकारी भूमि के शोषित, वंचित समाज समेत सभी मतदाताओं से अपील करता हूं कि बढ़-चढ़कर अपने मताधिकार का… pic.twitter.com/9PateWIVgx
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) April 9, 2026


