रिम्स जमीन घोटालाः ACB के रडार पर 16 सरकारी कर्मचारी, लटक रही है गिरफ्तारी की तलवार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 9, 2026

रिम्स जमीन घोटालाः ACB के रडार पर 16 सरकारी कर्मचारी, लटक रही है गिरफ्तारी की तलवार

रांचीः रिम्स की सरकारी जमीन के अवैध कब्जे और खरीद-बिक्री के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने शिकंजा कस दिया है। जांच के बाद एसीबी ने 16 सरकारी कर्मचारियों को चिन्ह्रित किया है। इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई और गिरफ्तारी के लिए मंत्रिमंडल निगरानी विभाग से अनुमति मांगी जा रही है। अनुमति मिलते ही इन कर्मियों पर बड़ी कार्रवाई तय है।

धनबाद में जमीन फटनें से घरों में दरारें, दहशत का माहौल; BCCL से तत्काल पुनर्वास की मांग
इस मामले में मंगलवार को ही एसीबी ने एक बिल्डर और दलाल समेत चार लोगों को जेल भेजा है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि फर्जी वंशावली के आधार पर रिम्स की जमीन को महज 31 लाख रुपए में बिल्डर को बेच दिया गया था। सौदे में जमीन बेचने वालों ने बनने वाले फ्लैट में भी हिस्सा तय किया था। हाईकोर्ट के आदेश पर दर्ज केस 01/ 2026 में एसीबी अब उन कड़ियों को जोड़ रही है, जिन्होंने अवैध रजिस्ट्री और म्यूटेशन में मदद की। एसीबी की रडार पर आए अधिकारी-कर्मी जिन विभागों से हैं, उनमें रांची राजस्व कार्यालय और निबंधन विभाग, रांची नगर निगम और रांची क्षेत्रीय विकास प्राधिकार और रेरा शामिल है।

See also  झारखंड कांग्रेस में खटपटः मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने खोला मोर्चा, बेटे- प्रशांत किशोर ने दिया इस्तीफा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now