असम चुनाव से एक दिन पहले हेमंत सोरेन ने जनता के नाम जारी किया संदेश, कहा-‘दमनकारी सरकार को देनी है पटखनी’

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 8, 2026

असम चुनाव से एक दिन पहले हेमंत सोरेन ने जनता के नाम जारी किया संदेश, कहा-'दमनकारी सरकार को देना है पटखनी'

रांचीः असम के 126 विधानसभा सीटों पर 9 अप्रैल को चुनाव है। मतदान से एक दिन पहले झारखंड के मुख्यमंत्री और जेएमएम के केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने असम की जनता के नाम एक संदेश जारी किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि असम की जनता से ये सीधा संवाद है।

चुनाव आयोग के सोशल मीडिया पोस्ट पर बवाल, सीधे-सीधे तृणमूल कांग्रेस को हिंसा-धमकी-प्रलोभन के लिए ठहराया जिम्मेदार, मीटिंग से बाहर जाने को कहा
उन्होंने लिखा है कि असम की धरती पर एक सच को दबा दिया गया है। असम के चाय बगोनों में पीढ़ियों से रह रहे आदिवासी समाज को आजतक एसटी का दर्जा नहीं दिया गया है। यह कोई सामान्य चूक नहीं बल्कि,राष्ट्रीय अन्याय है, जिसे इतिहास कभी माफ नहीं करेगा।

JPSC की परीक्षा में अशुद्धियों की भरमार, हर सवाल में 3-4 गलतियां, सर्वोच्च न्यायालय से लेकर शहीद के नाम भी सही नहीं लिखा गया
उन्होंने आगे लिखा कि हम आदिवासियों को हमेशा ही सत्ताधारियों ने मुख्य धारा से अलग रखने की कोशिश की है। हमेशा ही झूठे वादों के चंगूल में हमें फंसाया। सच यह है कि ये लोग हमे कीड़े-मकोड़ों की तरह देखते हैं। इसके बाद हेमंत सोरेन ने चींटी और हाथी का उदाहरण देते हुए बताया कि एक मामूल चींटी भी हाथी के सूंड में घूस जाती है, तो हाथी बौखला जाता है। यह दमनकारी सरकार एक पागल हाथी है और हम हैं वहीं मामूली चींटी, जो पागल हाथी को पटखनी देने का मादा रखती है। अब वह दिन दूर नहीं, जब असम में हम आदिवासी संस्कृति, सभ्यता और विरासत के अद्धत उत्थान को देखेंगे। इसके साथ ही उन्होंने चुनाव में जेएमएम उम्मीदवारों को वोट देने की अपील की।

See also  हजारीबाग में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TSPC के 8 उग्रवादी हथियारों के साथ गिरफ्तार
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now