चुनाव आयोग के सोशल मीडिया पोस्ट पर बवाल, सीधे-सीधे तृणमूल कांग्रेस को हिंसा-धमकी-प्रलोभन के लिए ठहराया जिम्मेदार, मीटिंग से बाहर जाने को कहा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 8, 2026

ECI tMC

नई दिल्लीः पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस को लेकर चुनाव आयोग के सोशल मीडिया X के पोस्ट पर बवाल मच गया है। ECI ने अपने पोस्ट में सीधे-सीधे तृणमूल कांग्रेस को संबोधित करते हुए भय रहित, हिंसा रहित चुनाव आयोग कराने की बात कही है । चुनाव आयोग द्वारा इस तरह का सोशल मीडिया पोस्ट इससे पहले कभी नहीं आया है । किसी एक पार्टी का नाम लेते हुए इस तरह के पोस्ट पर टीएमसी नेताओं ने जबरदस्त विरोध किया है । 

ECI की AITC को दो टूक

 

चुनाव आयोग की तृणमूल कांग्रेस को दो टूक पश्चिम बंगाल में इस बार चुनाव: भय रहित, हिंसा रहित, धमकी रहित, प्रलोभन रहित, छापा रहित, बूथ एवं सोर्स जामिंग रहित होकर ही रहेंगे ECI’s Straight-talk to Trinamool Congress This time, the Elections in West Bengal would surely be : Fear-free, Violence-free, Intimidation-free, Inducement-free and without any Chappa, Booth Jamming and Source Jamming. 

TMC सांसदों को Gate Lost कहने का आरोप

दिल्ली में चुनाव आयोग के कार्यालय में डेरिक ओ ब्रॉयन और टीएमसी के अन्य नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मुलाकात के बाद आरोप लगाया कि उन्हें मीटिंग से निकल जाने के लिए कहा गया है। डेरिक ओ ब्रॉयन ने कहा कि सात मिनट की मीटिंग के दौरान सीईसी ज्ञानेश कुमार ने उन्हें ‘गेट लॉस्ट’ कहा । टीएमसी का आरोप है कि ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को 9 पत्र लिखे लेकिन आयोग ने एक का भी जवाब नहीं दिया। इतना ही नहीं टीएमसी ने कहा कि उन्होंने चुनाव आयोग के 6 अधिकारियों के बीजेपी से संबंध होने के आरोप सबूतों के साथ दिए लेकिन उन्हें मीटिंग से निकल जाने के लिए कहा ।

See also  पलामू पुलिस ने एक क्विंटल डोडा भूस्सी के साथ दो को पकड़ा, बुंडू से बरेली तक सक्रिय नेटवर्क बेनकाब

डेरिक ओ ब्रॉयन ने दी चुनाव

डेरिक ओ ब्रॉयन ने चुनाव आयोग को चुनौती दी कि मीटिंग का वीडियो या ऑडियो जारी करे । गौरतलब है कि टीएमसी समेत विपक्षी सांसदों ने मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने के लिए लोकसभा और राज्यसभा में नोटिस दिया था लेकिन उसे स्वीकार नहीं किया गया ।

JPSC की परीक्षा में अशुद्धियों की भरमार, हर सवाल में 3-4 गलतियां, सर्वोच्च न्यायालय से लेकर शहीद के नाम भी सही नहीं लिखा गया

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now