एक करोड़ के इनामी माओवादी प्रशांत बोस का निधन,5 साल पहले पत्नी संग हुई थी गिरफ्तारी,200 से अधिक वारदातों का था मास्टरमाइंड

एक करोड़ के इनामी माओवादी प्रशांत बोस का निधन,5 साल पहले पत्नी संग हुई थी गिरफ्तारी,200 से अधिक वारदातों का था मास्टरमाइंड

रांचीःप्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के पोलित ब्यूरो सदस्य प्रशांत बोस का शुक्रवार तड़के निधन हो गया। तबीयत खराब होने की वजह से उसे रिम्स में भर्ती कराया गया था। प्रशांत बोस बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में बंद था। 80 वर्षीय प्रशांत बोस उर्फ किशन दा उर्फ मनीष उर्फ बूढ़ा उर्फ निर्भय मुखर्जी उर्फ काजल उर्फ महेश को 12 नवंबर 2021 को सरायकेला से उनकी पत्नी शीला मरांडी के साथ गिरफ्तार किया गया था।

विष्णुगढ़ हत्या कांड के आरोपी भीम राम से BJP ने झाड़ा पल्ला, JMM ने पुरानी तस्वीर जारी कर पूछा सवाल
झारखंड पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी 12 नवंबर 2021 को सरायकेला-खरसांवा जिले में गिद्दिबेड़ा टोल प्लाजा से चेकिंग के दौरान की थी। उसके साथ उसकी पत्नी शीला मरांडी भी गिरफ्तार हुई थी।प्रशांत बोस मूल रूप से पश्चिम बंगाल के 24 परगना जिले के जादवपुर स्थित 7/12 सी विजयगढ़ कालोनी का निवासी था। गुरुवार की रात करीब चार बजे उसने जेल में अंतिम सांस ली। शुक्रवार की सुबह जेल प्रशासन ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया।

See also  झारखंड शराब घोटालाः गोवा में जमानत मिलने के बाद नवीन केडिया फरार, विदेश भागने की आशंका

कांग्रेस विधायक अनूप सिंह पर थप्पड़ मारने का आरोप, फुसरो के वार्ड पार्षद पति ने बताया जान का खतरा
प्रशांत बोस माओवादियों का देश का दूसरा सबसे बड़े नेता था। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, वह झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र में 200 से अधिक नक्सली वारदातों का मास्टरमाइंड था। उसके नेतृत्व में कई बड़े हमले और संगठनात्मक निर्णय लिए गए, जो नक्सली गतिविधियों के लिए महत्वपूर्ण माने जाते थे वह इन राज्यों में भाकपा माओवादियों के गुरिल्ला आर्मी का नेतृत्व करता था। वर्ष 2004 से पहले वह माओवादियों के प्रमुख बन गया था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now