रांची में जंगली हाथी कुएं में गिरा, वन विभाग ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 2, 2026

रांची में जंगली हाथी कुएं में गिरा, वन विभाग ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन

रांचीः जिले के बुंडू वन प्रक्षेत्र अंतर्गत सोनाहातू थाना क्षेत्र के सारयाद गांव में जंगली हाथी भटककर कुएं में जा गिरा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद आस-पास के गांव के लोग वहां इकट्ठा हो गए और अफरा-तफरी की स्थिति हो गई।

लोहरदगा में तेज रफ्तार हाइवा ने बिजली के खंभे को मारी तेज टक्कर, पोल घर पर गिरा, दो महंगी कारें और मकान क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचे लोग
ग्रामीणों ने बताया कि हाथी भोजन की तलाश में जंगल से भटककर गांव की ओर आ गया था। इसी दौरान वह अचानक एक खुले कुएं में गिर गया। घटना की सूचना तुरंत वन विभाग को दी गई, जिसके बाद विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया।वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है और हाथी को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल हाथी सुरक्षित है और उसकी निगरानी की जा रही है।

See also  झारखंड-छत्तीसगढ़ बॉडर पर भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार बस करडेगा घाटी में पलटी, 5 की मौत, 37 घायल

बोकारो में अमन साहू और प्रिंस खान गैंग के बदमाश का एनकाउंटर, पुलिस हिरासत से भागने के दौरान लगी गोली
रेस्क्यू ऑपरेशन को सफल बनाने के लिए जेसीबी मशीन,रस्सियों और अन्य उपकरणों की मदद ली जा रही है। विभाग की ओर से कुएं के आसपास की मिट्टी काटकर रास्ता बनाने या अन्य तकनीकी उपायों पर भी विचार किया जा रहा है, ताकि हाथी को बिना नुकसान पहुंचाए बाहर निकाला जा सके। इस बीच ग्रामीणों का कहना है कि जब तक उन्हें मुआवजा नहीं मिलेगा तब तक कुआं को काटने नहीं दिया जाएगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now