लोहरदगा में तेज रफ्तार हाइवा ने बिजली के खंभे को मारी तेज टक्कर, पोल घर पर गिरा, दो महंगी कारें और मकान क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचे लोग

लोहरदगा में तेज रफ्तार हाइवा ने बिजली के खंभे को मारी तेज टक्कर, पोल घर पर गिरा, दो महंगी कारें और मकान क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचे लोग

लोहरदगा : लोहरदगा-गुमला मुख्य पथ पर सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत छतर बगीचा मोड़ के समीप गुरुवार अहले सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। रिचुघुटा में चल रहे सड़क निर्माण कार्य के लिए मेटेरियल लोड हाइवा ट्रक ने सड़क किनारे घर के बाहर खड़े बिजली पोल में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे पोल टूट कर गिर गया और उससे जुड़ी 33 हजार वोल्ट की बिजली लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद पंकज कुमार जायसवाल के साथ परिवार के अन्य सदस्य बाल-बाल बच गए, लेकिन इस दुर्घटना में दो महंगी कारें क्षतिग्रस्त हो गई और एक आलीशान मकान को नुकसान पहुंचा है। सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट दिख रहा है कि तेज रफ्तार में आ रहा हाइवा ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया और सीधे 33000 हजार बिजली पोल से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बिजली पोल जड़ से उखड़ गया और बिजली के तार टूटकर जमीन पर गिर पड़े। इससे पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति तुरंत ठप हो गई। गनीमत रही कि तार गिरने के समय कोई व्यक्ति उसकी चपेट में नहीं आया, अन्यथा बड़ा हादसा से इंकार नहीं किया जा सकता था। दुर्घटना के बाद हाइवा ट्रक बिना देर किए गाड़ी को मौके से लेकर फरार हो गया। इस घटना ने एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरों को उजागर कर दिया है। इस हादसे की चपेट में आने से घर के बाहर खड़ी दो लग्जरी कारें जिसमें सिट्रान सी-5 कार संख्या जेएच01ईके-0001 और टायगून कार संख्या जेएच01जीडी-0002 भी ट्रक की टक्कर और गिरते पोल की वजह से बुरी तरह टूट गईं। वहीं, मकान का बाहरी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। पीड़ित परिवार के पंकज कुमार जायसवाल ने बताया कि अचानक जोरदार आवाज सुनकर सभी लोग घर से बाहर निकले तो देखा कि चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल था और बिजली प्रवाहित तार जमीन पर बिखरे पड़े थे। जिसके बाद पंकज कुमार जायसवाल ने बिना देर किए बिजली विभाग को इसकी सूचना देते हुए लाइन कट कराया। साथ ही 100 नंबर पर डायल कर इस हादसे की सूचना दी।

1

विष्णगढ़ हत्याकांड का मुख्य आरोपी भीम राम BJP बूथ कमेटी का रह चुका है अध्यक्ष, नाबालिग बच्ची की मां से था अवैध संबंध

सीसीटीवी फुटेज से हाइवा ट्रक की पहचान
दुर्घटना के बाद चालक हाइवा ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। हालांकि, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी घटना कैद हो गई है। फुटेज के आधार पर हाइवा ट्रक की पहचान कर ली गई है और पुलिस वाहन मालिक तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

7

बिजली विभाग ने शुरू की कार्रवाई
घटना के बाद बिजली विभाग की टीम क्षतिग्रस्त पोल व तारों की मरम्मत का कार्य शुरू करने की दिशा में कार्य कर रही है। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 33 हजार वोल्ट की लाइन टूटने से पूरे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है, जिसे जल्द बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है। बिजली विभाग की ओर से वाहन मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

2

सदर थाना पुलिस जांच में जुटी
सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी वाहन और चालक की पहचान कर ली गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

34568

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now