- Advertisement -
WEB_BANNER_CM_RamNavamiWEB_BANNER_CM_RamNavami

धनबाद के राजनगर थाना प्रभारी का वीडियो वायरल, पुलिस वर्दी में महिलाओं के साथ कर रही है डांस

धनबाद के राजनगर थाना प्रभारी का वीडियो वायरल, पुलिस वर्दी में महिलाओं के साथ कर रही है डांस

धनबादः जिले में एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें जिले के राजनगर थाना प्रभारी अलिशा अग्रवाल डांस करते नजर आ रही है। कहा जा रहा है कि वायरल हुआ ये वीडियो चैती दुर्गा पूजा का है जिसमें डांडिया डांस के दौरान ऑन ड्यूटी अलिशा अग्रवाल डांस कर रही है। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं को युवतियों ने भाग लिया था।

100 Most Powerful People in India 2026:देश के100 सबसे शक्तिशाली लोगों की लिस्ट में हेमंत सोरेन भी शामिल
वायरल हुए इस वीडियो में थाना प्रभारी अलिशा अग्रवाल भोजपुरी गाना पलंग सागवान पर डांस कर रही है। इस गाने को फूहड़ और अश्लील माना जाता है और इसी गाने की धून पर थाना प्रभारी पुलिस वर्दी में डांस करते हुए नजर आ रही है। वीडियो के वायरल होने पर लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दी है। इस वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस विभाग की छवि और अनुशासन को लेकर सवाल उठ रहे है।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now