धनबाद में पागल कुत्ते का आतंक, 18 लोगों के चेहरे, जबड़े और जांघ नोचे

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 19, 2026

धनबाद में पागल कुत्ते का आतंक, 18 लोगों के चेरहे, जबड़े और जांघ नोचे

धनबादः निरसा प्रखंड में एक पागल कुत्ते ने रांगाटी समेत आसपास के 10 गांवों में 24 घंटे के अंदर 18 लोगों पर हमला कर उन्हें लहूलुहान कर दिया। 5 के चेहरे-जबड़े-जांघ ऐसे नोंचे कि उन्हें एसएनएमएमसीएच भेजना पड़ा। घायलों में चापापुर कोलियरी निवासी 55 वर्षीय महावीर यादव के सिर, जांघ पर गंभीर जख्म है, वहीं एक बुजुर्ग के सिर व जांघ पर 19 से अधिक टांके लगाने पड़े। भलकुरिया के 70 वर्षीय चपला दासी का जबड़ा बुरी तरह जख्मी है। उदयपुर की सूबा गोराई का जबड़ा ही नहीं, जीभ तक कत्ते ने पोंच लिया है। इन दोनों को भी 10 से अधिक टांके लगाने पड़े हैं। इस पागल कुत्ते के आंतक से क्षेत्र के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। लोग रातभर जागकर पहरेदारी कर रहे हैं। धनबाद नगर निगम से आई टॉग रेस्क्यू टीम शुक्रवार और शनिवार को कुत्ते को पकड़ने का प्रयास करती रही, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। कुत्ता लगातार एक गांव से दूसरे गांव भाग रहा है और मौका पाते ही लोगों पर हमला कर दे रहा है।
स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, शुक्रवार शाम कुत्ते ने सबसे पहले बरडांग गांव में हमला किया। यहां कमल रोहितदास और दयामन कुंभकार को काट लिया। इसके बाद ढांगासाल के पिंटू सिंह को घायल किया। फिर रांगामाटी पहुंचा और यहां कुरेशा बीवी, आहीर अंसारी एवं कालीचरण मलिक को काटकर जख्मी कर दिया। कुत्ते ने बागान, उदयपुर, कुसुमकपाली, भालकुरिया, सिंदरी कॉलोनी में कई को नोंच डाला। बीडीओ इंद्रलाल ओहदार ने कहा कि इस मामले को लेकर पशुपालन विभाग और स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

See also  Arvind Kejriwal ने सरेंडर करने से पहले माता-पिता का आशीर्वाद लिया, कहा-'मै देश बचाने के लिए जेल जा रहा हूं'
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now