रांचीः गुरुवार को राजधानी रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया। पंडरा ओपी के बैंक कॉलोनी स्थित विकास नगर में गुरुवार दोपहर बीजेपी नेता अनिल पांडे के घर के बाहर फायरिंग हुई। इसके साथ ही घर के बाहर पथराव की किया गया। इस घटना के बाद अफरातफरी और दहशत की स्थिति उत्पन्न हो गई।
रांची में खेले जाएंगे भारत के दो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच, टीम इंडिया का धमाकेदार होम शूड्यूल जारी
मिली जानकारी के अनुसार, दिव्यांशु मिश्रा नामक एक शख्स दोपहर में ओटीसी ग्राउंड पर खड़ा था। इस दौरान कुछ लोग वहां पर आए और खड़े रहने की वजह पूछकर उन पर चाकू से हमला कर दिया। जिसके बाद फायरिंग हुई। वहीं, BJP नेता अनिल पांडेय का दावा है कि हमलावरों ने करीब 10 राउंड गोलियां चलाईं। हालांकि, कुछ स्थानीय लोगों का कहना था कि हमले के बाद उन्होंने खुद भी अपने लाइसेंसी राइफल से जवाबी फायरिंग की थी।
रांची की सीनियर DCM सूची सिंह को पद से हटाया गया, घूसखोरी कांड में CBI की पूछताछ के बाद कार्रवाई
सूचना के मुताबिक विवाद की जड़ 24 मार्च को ओटीसी ग्राउंड में क्रिकेट के दौरान हुई कहासुनी है।यह विवाद धीरे-धीरे बढ़ गया. खेल के बीच बिरला मैदान के पास रहने वाले एक युवक को अनिल पांडेय के बेटे मंतोष पाण्डेय के दोस्तों ने चाकू मारकर घायल कर दिया था। घटना से आक्रोशित मधुकम के रहने वाले आर्यन मेहता और मोनू खलखो बदले की भावना से कुछ युवकों के साथ विकास नगर पहुंचे और मंतोष पाण्डेय के घर पर हमला कर दिया। हमलावरों ने घर पर जमकर पथराव किया, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गयी।
धनबाद में सड़क पर पोस्टर के जरिये मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का अपमान, JMM ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत
मामले की जानकारी मिलते ही सिटी एसपी, ग्रामीण एसपी, कोतवाली डीएसपी, सुखदेव नगर थाना प्रभारी और पंडरा ओपी प्रभारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया।इस संबंध में सिटी एसपी का कहना है कि मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। इसके लिए आस-पास में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जायेंगे। फिलहाल चार युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। दूसरी तरफ मंतोष और उनके साथी से सुखदेव नगर थाना की पुलिस पूछताछ कर रही है।


