नीतीश कुमार के मंत्री ने सरकारी कैलेंडर में छपवाएं पत्नी और बच्चे की तस्वीर, बिहार में छिड़ा नया विवाद

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 26, 2026

नीतीश कुमार के मंत्री ने सरकारी कैलेंडर में छपवाएं पत्नी और बच्चे की तस्वीर, बिहार में छिड़ा नया विवाद

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समृद्धि यात्रा का गुरुवार को अंतिम दिन है। नीतीश कुमार अपने गृह जिला नालंदा में 500 करोड़ के योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। लेकिन इसी दिन उनकी सरकार में मंत्री संजय सिंह को लेकर नया विवाद छिड़ गया है। चिराग पासवान की पार्टी के कोटे से मंत्री बने संजय सिंह लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव को वैशाली जिले के महुआ सीट से विधायक बने। बिहार की हॉट सीट पर जीत हासिल करने का उन्हें ईनाम मिला। पहली बार विधायक बने और मंत्री भी बनाए गए।

minister sanjay singh poster

धनबाद में सड़क पर पोस्टर के जरिये मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का अपमान, JMM ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत
बिहार सरकार में पीएचईडी जैसे महत्वपूर्ण विभाग के मंत्री बने संजय सिंह ने अपने विभाग के वार्षिक कलेंडर में अपनी तस्वीर के साथ अपने परिवार और समर्थकों की भी तस्वीर छपवा दी। राज्य के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के कैलेंडर के पहले पेज में ही मंत्री के साथ उनकी पत्नी और बच्चे नजर आ रहे है। इस कैलेंडर के सामने आते ही नया विवाद खड़ा हो गया। लोग इसे परिवारवाद और सरकारी धन के दुरुपयोग का जीता जागता उदाहरण बताने लगे। मुख्य विपक्षी दल आरजेडी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस कैलेंडर को पोस्ट कर विवाद को और हवा दे दी।

See also  नेपाल सरकार ने सोशल मीडिया पर लगाया बैन, फेसबुक, व्हाट्सअप, एक्स जैसे 26 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रतिबंध

अशोक खरात को लेकर बड़े खुलासे, 5 नरबलि की आशंका, ढ़ोंगी बाबा महिलाओं का अश्लील वीडियो बनाकर करता था ब्लैकमेल
आरजेडी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि राजद ने एक्स पर लिखा कि सरकारी पैसे का कैसे दुरुपयोग होता है इसका नमूना देख लीजिए! बिहार सरकार के PHED मंत्री संजय सिंह अपने विभाग के कैलेंडर में अपने परिवार और बच्चों की फोटो लगवाकर क्या साबित करना चाहते हैं? ये बिहार सरकार के मंत्रालय का कैलेंडर? है या मंत्री जी की निजी फैक्टरी का कैलेंडर? स्व-महिमामंडन में तो इन्होंने इस मामले में PM मोदी और CM नीतीश कुमार को भी पीछे छोड़ दिया! जब कोई पार्टी जमीनी कार्यकर्ताओं को छोड़कर धन्ना सेठों को मंत्रालय रेवड़ियों की तरह बांटेगी तब यही तो होगा!

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now