अशोक खरात को लेकर बड़े खुलासे, 5 नरबलि की आशंका, ढ़ोंगी बाबा महिलाओं का अश्लील वीडियो बनाकर करता था ब्लैकमेल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 26, 2026

अशोक खरात को लेकर बड़े खुलासे, 5 नरबलि की आशंका, ढ़ोंगी बाबा महिलाओं का अश्लील वीडियो बनाकर करता था ब्लैकमेल

डेस्कः महाराष्ट्र के नासिक में एक ऐसा नरपिशाच कानून के शिकंजे में आया है, जिसकी करतूतों ने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया है। खुद को कैप्टन, कॉस्मोलॉजी एक्सपर्ट और भविष्यदृष्टा बताने वाले अशोक खरात को नासिक पुलिस ने यौन शोषण और ठगी के आरोपों में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अशोक को एक 35 साल की महिला से बार-बार रेप और ब्लैकमेल करने के आरोप में 18 मार्च को खरात (67) को गिरफ्तार किया था।वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी तेजस्वी सातपुते के नेतृत्व में गठित एसआईटी की छापेमारी में 100 से ज्यादा संदिग्ध वीडियो, 8 लाख रुपए कैश, एक पिस्टल और बड़ी मात्रा में संपत्ति के दस्तावेज बरामद होने की बात सामने आई है।

बांग्लादेश में पैसेंजर से भरी बस नदी में समाई, 40 लोग थे सवार, 23 की मौत, LIVE वीडियो रोंगटे खड़े कर देगा
जानकारी के मुताबिक, पुलिस को पांच नरबलि के संकेत मिले हैं। पुष्टि के लिए फॉरेंसिंक जांच कराई जा रही है। उसके पास से जब्त पिस्तौल की 5 गोलियां गायब हैं, जिससे आशंका गहरी हुई है। अब तक उसके खिलाफ दुष्कर्म, ब्लैमेलिंग और अंधश्रद्धा विरोधी कानून के तहत 8 केस दर्ज हुए हैं। आरोप है कि उसने तांत्रिक विधि के नाम पर बड़ी संख्या में महिलाओं का शोषण किया और शुद्धिकरण का झांसा दिया।हाल ही में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर को इस्तीफा देना पड़ा। दरअसल, रूपाली एक फोटो में खरात की पादुका पूजन करते दिख रही हैं।

See also  Irfan Ansari समेत तीन विधायकों को कोलकाता हाईकोर्ट से बड़ी राहतः जब्त 55 लाख रूपये और पासपोर्ट लौटाने का आदेश

रांची में CBI की बड़ी कार्रवाई, रेलवे का इंजीनियर 50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार
अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप
आरोप है कि खरात ‘शुद्धिकरण’ और तांत्रिक उपायों के नाम पर महिलाओं को फंसाता था। वह बीमारी, पारिवारिक विवाद या संतान की चाह रखने वालों को निशाना बनाता था। स्पाय कैम से वीडियो बनाकर बाद में ब्लैकमेल करता था। SIT ने उसके पूर्व ऑफिस सहायक नीरज जाधव को हिरासत में लिया है। आरोप है कि वह लैपटॉप से CCTV फुटेज एक्सेस कर अश्लील क्लिप बनाता था।पुलिस ने दो लैपटॉप और 50 से ज्यादा प्रॉपर्टी दस्तावेज जब्त किए हैं। वीडियो की फॉरेंसिक जांच से पीड़ितों और नेटवर्क की पहचान की जा रही है।
154 देशों की यात्रा का दावा, 15 बार तुर्किए गया
खरात खुद को ऑस्ट्रेलियाई मर्चेंट नेवी का कैप्टन और कॉस्मोलॉजी एक्सपर्ट बताता था। वह दावा करता था कि 154 देशों की यात्रा कर चुका है और 12 विदेशी भाषाएं जानता है। पिछले 5 साल में वह 15 बार तुर्किए गया।
1500 करोड़ का साम्राज्य, ₹9 लाख किलो का ‘चमत्कारी शहद’
खरात ने 10-12 साल में करीब 1500 करोड़ रुपए का बेनामी साम्राज्य खड़ा किया। वह ‘एल्विश हनी’ नाम से शहद बेचता था, जिसे तुर्किए की समुद्री गुफाओं से लाया गया बताता था। दावा करता था कि इससे यौन शक्ति बढ़ती है। इसकी कीमत 9 लाख रुपए प्रति किलो तक रखी जाती थी। जांच एजेंसियों को शक है कि इससे काला धन सफेद किया गया।
पांच शहरों में फैला नेटवर्क, 3.5 एकड़ में कंट्रोल रुम
सिन्नर (नासिक): 3.5 एकड़ में ‘श्री शिवनिका संस्थान’, जहां तांत्रिक अनुष्ठान के लिए गुप्त कमरे
अहिल्यानगर: फार्महाउस में अघोरी विधि के सबूत, यहीं नरबलि की आशंका
पुणे: बेनामी फ्लैट्स, रसूखदार क्लाइंट्स से मुलाकात
शिर्डी: युवती का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल का केस
मुंबई: पांच सितारा होटलों में स्थायी सुइट, जहां डील और मुलाकातें होती थीं।

See also  ओडिशा में टकराने वाला है दाना चक्रवात, बिहार-झारखंड में भारी बारिश के आसार
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now