बांग्लादेश में पैसेंजर से भरी बस नदी में समाई, 40 लोग थे सवार, 23 की मौत, LIVE वीडियो रोंगटे खड़े कर देगा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 26, 2026

बांग्लादेश में पैसेंजर से भरी बस नदी में समाई, 40 लोग थे सवार, 23 की मौत, LIVE वीडियो रोंगटे खड़े कर देगा

डेस्कः बांग्लादेश के राजबारी में एक दर्दनाक बस हादसा हुआ है। पद्मा नदी में 40 यात्रियों से भरी बस नदी में समा गई। हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो जा रहे है। इस हादसे में 23 लोगों की मौत हो गई जिसमें कई बच्चे भी शामिल थे।

पटना-टाटानगर वंदेभारत में परोसे गये अमूल दही में मिले कीड़े, रेलवे ने लगाया कुल 60 लाख का जुर्माना
घटना बुधवार शाम करीब 5:15 बजे दौलतदिया घाट नंबर 3 पर घटी, जब ढाका जा रही बस फेरी पर चढ़ने की कोशिश में अनियंत्रित हो गई और एक पोंटून से नदी में गिर गई। अधिकारियों ने बताया कि बस लगभग 30 फीट की गहराई में डूब गई।

 

रांची में CBI की बड़ी कार्रवाई, रेलवे का इंजीनियर 50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार
स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, बस फेरी पर चढ़ने का इंतजार कर रही थी, तभी एक छोटी फेरी ने कथित तौर पर पोंटून को टक्कर मार दी, जिससे वाहन पानी में गिर गया। घटनास्थल पर मौजूद एक अधिकारी ने बताया कि ढाका जा रही बस में 40 यात्री सवार थे। वह (दौलाडिया) टर्मिनल पर नौका पर चढ़ते समय नदी में गिर गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने भी बताया कि 40 यात्रियों से भरी बस जैसे ही फेरी की ओर बढ़ी, तभी एक छोटी नाव से टकरा गई। इस टक्कर की वजह से बस का बैलेंस बिगड़ गया और सीधे गहरी नदी में जा गिरी।


बिहार में थार का कहर, तीन युवकों को कुचला, बाइक को 50 मीटर तक घसीटा
क्रेन की मदद से नदी से निकाली गई बस, रेक्स्यू जारी
हादसे के बाद क्रेन की मदद से बस को नदी से बाहर निकाला गया। हालात बहुत ही मुश्किल थे। खराब मौसम के बीच रेस्क्यू आसान नहीं था। बस को नदी से बाहर निकालने में करीब 6 घंटे लगे।जानकारी के मुताबिक, एक फेरी (नाव) पर चढ़ने की कोशिश करते समय बस संतुलन खोकर पदमा नदी में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सेना, पुलिस, फायर ब्रिगेड, तटरक्षक बल की टीमें मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं।

See also  मोदी को राहुल -सोनिया द्वारा दी गई ‘गालियों’ से आहत रांची के कमलेश सो नहीं पा रहे, आरगोड़ा थाने में दर्ज कराई एफआईआर
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now