पटना-टाटानगर वंदेभारत में परोसे गये अमूल दही में मिले कीड़े, रेलवे ने लगाया कुल 60 लाख का जुर्माना

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 25, 2026

पटना-टाटानगर वंदेभारत में परोसे गये अमूल दही में मिले कीड़े, रेलवे ने कुल 60 लाख का जुर्माना

डेस्कः ट्रेनों में परोसे जाने वाले खाने की गुणवक्ता को लेकर हमेशा सवाल उठते रहते है। ट्रेनों में परोसे जाने वाले वाले घटिया खाना को लेकर कई बार यात्री अपनी शिकायत दर्ज करा चुके है। इसमें कभी-कभी जुर्माना भी लगाया गया है। ट्रेन में घटिया क्वालिटी के खाने परोसे जाने का ताजा मामला वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन से आई है जिसमें उच्च क्वालिटी का खाना दिये जाने का दावा किया जाता है।

प्रिंस खान का करीबी राणा राहुल सिंह बेंगलुरु से फरार, महिला मित्र से पुलिस ने की पूछताछ
पटना से टाटानगर जा रही वंदे भारत ट्रेन में खराब खाना दिये जाने का वीडियो एक यात्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर किया। इसके बाद रेलवे ने इसपर तुरंत ही एक्शन भी लिया। ट्रेन में सवार यात्री रीतेश कुमार ने एक वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया जिसमें उनको परोसे गए दही में कीड़ा चलता हुआ दिया।

रांची में CBI की बड़ी कार्रवाई, रेलवे का इंजीनियर 50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार
वीडियो शेयर होने के बाद रेलवे ने एक्शन लिया और उन्होंने जुर्माना लगा दिया। रेलवे की ओर से एक्स पर पोस्ट किया गया है जिसमें लिखा गया है कि 15 मार्च 2026 को ट्रेन संख्या 21896 (पटना – टाटानगर वंदे भारत एक्स) में पाई गई अनियमितता के संबंध में यात्री द्वारा भोजन की गुणवत्ता पर की गई शिकायत को गंभीरता से लिया गया है। कार्रवाई करते हुए IRCTC पर ₹10 लाख का दंड लगाया गया है, संबंधित service provider पर ₹50 लाख का जुर्माना तथा contract termination के आदेश दिए है । यात्रियों की सुरक्षा एवं गुणवत्ता हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

See also  सैकड़ों की आबादी पानी के लिए एकमात्र 'चुए' पर निर्भर, रोड़ नहीं होने से गांव में नहीं आते शादी के रिश्ते

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now