रांची में CBI की बड़ी कार्रवाई, रेलवे का इंजीनियर 50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 25, 2026

CRPF का सीनियर अकाउंटेंट सोनू कुमार गिरफ्तार, रांची CBI की टीम ने पटना में घूस लेते पकड़ा

रांचीः राजधानी रांची में CBI ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। CBI की टीम ने दक्षिण पूर्व रेलवे के मुख्य कमर्शियल इंस्पेक्टर हिमांशु शेखर को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।उनकी गिरफ्तारी रांची के हटिया स्थित DRM कार्यालय के समीप छापेमारी के दौरान CBI ने की है। इस कांड के शिकायतकर्ता अजय त्यागी हैं। उन्होंने CBI में RC-5 (A), 2026-आर में प्राथमिकी दर्ज कराई है।उन्होंने दर्ज शिकायत में बताया है कि वे रेलवे में ठेकेदारी करते हैं। उनका करीब 8.70 लाख रुपये का बिल रेलवे में लंबित है। उस बिल को पास करने के एवज में आरोपित हिमांशु शेखर ने उक्त राशि की मांग की थी।

झारखंड में महंगी हुई बिजली, नये ट्रैरिफ की घोषणा, घरेलू उपभोक्ता पर बोझ, किसानों को राहत
DRM कार्यालय के पास CBI ने जाल बिछाया
शिकायत दर्ज करने के बाद CBI ने शिकायत का सत्यापन कराया तो मामला सही पाया। इसके बाद बुधवार को DRM कार्यालय के पास CBI ने जाल बिछाया और रिश्वत के 50 हजार रुपये को लेते हुए हिमांशु शेखर को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।दक्षिण पूर्व रेलवे के चीफ कमर्शियल इंस्पेक्टर हिमांशु शेखर को गिरफ्तार करने के बाद CBIउनसे जुड़े ठिकानों पर तलाशी ले रही है। इस मामले में आगे का अनुसंधान जारी है।
केंद्रीय लोक उपक्रमों में भ्रष्टाचार की करें शिकायत
CBI ने आम जनता से अपील की है कि केंद्र सरकार के कार्यालयों, केंद्रीय लोक उपक्रमों, बीमा कंपनियों, CCL, रेलवे आदि में किसी भी तरह के भ्रष्टाचार का मामला हो तो उसकी शिकायत CBI से करें।

See also  बिहार में 52 करोड़ से ज्यादा का चरस हुआ बरामद, भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now