पटनाः विशेष निगरानी इकाई(SVU) ने शिवहर के उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जिला परिषद बृजेश कुमार पर 1.84 करोड़ की अवैध संपत्ति मामले में शिकंजा कस दिया है। आय से अधिक संपत्ति मामले में केस दर्ज होते ही मंगलवार को शिवहर, सीतामढ़ी और पश्चिम चंपारण समेत कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गयी। जहां करोड़ों की संदिग्ध संपत्ति के साक्ष्य बरामद हुए हैं। पत्नी के नाम पर दानापुर इलाके में करीब 2.26 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियां खरीदी गयीं। जांच में सामने आया है कि बृजेश कुमार ने सरकारी सेवा के दौरान अवैध तरीके से एक करोड़ 84 लाख 32 हजार 900 रुपये की संपत्ति अर्जित की, जो उनके ज्ञात आय स्त्रोतों से कहीं अधिक है। छापेमारी के दौरान उनके आवास, कार्यालय और अन्य ठिकानों से अकूत संपत्ति के दस्तावेज बरामद किये गये हैं।
ब्रेकिंग न्यूज़ | सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर
पड़ोसियों ने बतया कि बृजेश कुमार के ससुर रामविलास राम शिवहर जिले के पवित्र नगर के रहने वाले है। करीब 25 वर्ष से यहां मकान बनाकर रह रहे हैं। वह रांची के पीडब्ल्यूडी विभाग में कार्यरत थे। दोनों बेटा इंजीनियर है। उनके दामाद बृजेश कुमार शिवहर के डीडीसी हैं तथा आय से अधिक संपत्ति अर्जित मामले में आरोप का सामना कर रहे है।
शिवहर: डीडीसी बृजेश कुमार के ठिकानों पर रेड. 1.84 करोड़ से अधिक अवैध संपत्ति का खुलासा. विशेष निगरानी इकाई की कार्रवाई. शिवहर ऑफिस और सरकारी आवास पर तलाशी. बेतिया के पैतृक गांव में भी छापेमारी. ससुर के सीतामढ़ी स्थित आवास पर भी रेड. pic.twitter.com/3kPCecBgZn
— Live Dainik (@Live_Dainik) March 25, 2026
रांची के हेहल पोस्ट ऑफिस में मिला खतरनाक LSD ड्रग्स, नीदरलैंड से आई थी खेप
पत्नी के नाम पर ‘सगुना मोड़’ में करोड़ों का निवेश
विशेष निगरानी इकाई के जांच में सामने आया है कि वर्ष 2023 में, जब बृजेश कुमार मुजफ्फरपुर (पश्चिमी) के एसडीओ थे, तब उन्होंने अपनी पत्नी गीतांजलि कुमारी के नाम पर दानापुर के प्राइम लोकेशन ‘सगुना मोड़’ में एक के बाद एक चार संपत्तियां खरीदीं।इन संपत्तियों का सरकारी मूल्य ही करीब 2.26 करोड़ रुपये आंका गया है, जबकि बाजार भाव इससे कहीं अधिक होने का अनुमान है। इसमें ओम गंगा परिसर और प्रगति टावर जैसे नामी कमर्शियल सेंटरों में कीमती दुकानें शामिल हैं।विशेष निगरानी इकाई (SVU) ने द्वारा दर्ज कांड संख्या-11/26 के अनुसार, डीडीसी बृजेश कुमार पर अपनी ज्ञात आय से 1 करोड़ 44 लाख 32 हजार 900 रुपये अधिक अर्जित करने का पुख्ता आरोप है। छापेमारी केवल अधिकारी के ठिकानों तक सीमित नहीं रही, बल्कि सीतामढ़ी में उनके ससुर (जो सेवानिवृत्त कार्यपालक अभियंता हैं) के आवास पर भी दबिश दी गई।जांच टीम को बैंक और विभिन्न वित्तीय संस्थानों में 21 लाख रुपये से अधिक के निवेश के सबूत मिले हैं। इसके अलावा, नरकटियागंज में एक संबंधी से ‘उपहार’ के रूप में मिली 31 लाख रुपये की जमीन भी अब शक के घेरे में है, जिसकी गहराई से जांच की जा रही है।


