पटना के OYO होटल में युवती को पिलाई शराब, फिर युवक ने गर्लफ्रेंड का किया यौन शोषण

पटनाः राजधानी पटना के OYO होटल में युवती के यौन शोषण का मामला सामने आया है। 26 साल की पीड़ित युवकी ने अपने 28 वर्षीय बॉयफ्रेंड अभिजीत पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। अभिजीत ने पीड़िता को OYO होटल P. SHAHI में बुलाया था। होटल के 103 नंबर कमरे में पीड़िता अभिजीत से मिलने गई थी।वहां अभिजीत ने गर्लफ्रेंड को पहले शराब पिलाई, फिर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। फिर अभिजीत होटल के दूसरे कमरे में चला गया था। नशे में पीड़िता बेहोश हो गई थी। 2 घंटे बाद जब होश आया तो उसने डायल-112 की पुलिस को फोन किया। पुलिस जब होटल के नीचे आई तो अभिजीत फरार हो गया।पुलिस पीड़िता को थाने ले गई। मामला 13 मार्च का है। 15 मार्च को पीड़िता ने थाने में यौन शोषण का आवेदन दिया और 23 मार्च को पीड़िता ने पुलिस के सामने अपना स्टेटमेंट दिया है। केस दर्ज हो गया है। घटना शास्त्रीनगर इलाके की है।

rkaeo8 1774347005

IAS संजीव हंस के खिलाफ एक और केस, एक करोड़ रिश्वत लेने का आरोप
6 साल से चल रहा था अफेयर
पीड़िता का औरंगाबाद के अभिजीत से करीब 6 साल से अफेयर चल रहा था। पटना में दोनों कंपटीशन की तैयारी करते हैं। कोचिंग में दोनों की मुलाकात हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच करीबी बढ़ी और अफेयर शुरू हो गया।
पटना में अभिजीत ने एक किराए का फ्लैट ले रखा था। वहां युवती भी आना-जाना करती थी। बाद में दोनों ने एक साथ रहने का फैसला किया। पिछले 4 महीने से दोनों लिवइन रिलेशन में रह रहे थे। अभिजीत ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ यौन शोषण किया।
लड़की को होटल तक दोस्त ने पहुंचाया
पीड़िता के अनुसार पिछले महीने फरवरी में अभिजीत ने किराए का फ्लैट छोड़ दिया और कहीं दूसरी जगह शिफ्ट हो गया। पीड़िता भी गर्ल्स हॉस्टल में रहने लगी। पिछले महीने में ही अभिजीत के एक दोस्त से युवती को पता चला कि अभिजीत की दूसरी जगह शादी होने वाली है।
जब युवती ने अभिजीत से शादी के बारे में पूछताछ की तो उसने कहा कि मिलकर सारी बातें बता दूंगा। 13 मार्च को अभिजीत ने पीड़िता को मिलने के लिए बुलाया। रात साढ़े 9 बजे अभिजीत ने अपने दोस्त गुड्‌डू बाबा को युवती के पास भेजा। गुड्‌डू को युवती पहले से जानती थी। गुड्‌डू ने पीड़िता को होटल में अभिजीत के पास पहुंचा दिया। शादी को लेकर पहले तो दोनों के बीच बहस भी हुई।

बिहार में डिप्टी कमिश्नर के कई ठिकानों पर छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति मामले में SUV की रेड
मैं काफी घबरा गई थी, इसलिए बाद में स्टेटमेंट रिकॉर्ड कराया
पीड़िता का कहना है कि पुलिस मुझे होटल से रेस्क्यू कर शास्त्रीनगर थाने ले गई। उस दिन मैं काफी घबरा गई थी। इस कारण पुलिस के सामने अपना स्टेटमेंट रिकॉर्ड नहीं करा पाई थी। पुलिस ने मेरा मेडिकल कराया और जाने दिया था।
23 मार्च को मैं अपने मां-पिता के साथ थाने पहंची और लिखित शिकायत की है।
एविडेंस के अनुसार कार्रवाई होगी
लॉ एंड ऑर्डर SDPO 2 साकेत कुमार बताया कि एक होटल में लड़की के साथ यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। एफएसएल की टीम को भी बुलाई गई थी। आगे होटल के सीसीटीवी फुटेज को देखा जा रहा है। हर एक पहलू पर जांच हो रही है। जिस तरीके का एविडेंस निकलकर सामने आएगा, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। फिलहाल युवक फरार है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now