प्रिंस खान के नाम पर रांची के कारोबारी से मांगी गई रंगदारी, हत्या की भी दी धमकी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 24, 2026

प्रिंस खान के नाम पर रांची के कारोबारी से मांगी गई 5 करोड़ की रंगदारी, परिवार को जान से मारने की दी धमकी

रांचीः गैंगस्टर प्रिंस खान के गुर्गो के खिलाफ पुलिस एक ओर कार्रवाई कर रही है दूसरी ओर उसके नाम पर रंगदारी और धमकी देने का सिलसिला रूक नहीं रहा है। ताजा मामला रांची के कांके रोड़ का है जहां एक कारोबारी से प्रिंस खान के नाम पर रंगदारी मांगी गई है। कारोबारी मनोज कुमार को धमकी देते हुए 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। मनोज कुमार ने इसको लेकर कांके थाना में FIR भी दर्ज कराया है। केस का आईओ सब इंस्पेक्टर रवि शंकर सिंह को बनाया गया है। प्रिंस खान से मिली धमकी के बाद मनोज कुमार का पूरा परिवार दहशत में है।

प्रिंस खान को शूटर देने वाले राणा राहुल सिंह का नेताओं-अधिकारियों के साथ तस्वीर वायरल, सुदेश-सीपी सिंह और रागिनी सिंह के साथ फोटो आया सामने
क्या है आवेदन में
कांके थाना में दिए आवेदन में मनोज कुमार ने लिखा है कि 22 मार्च को उनके बेटे हर्षित भदानी के मोबाइल नंबर पर एक अंतर्राष्ट्रीय नंबर से एक वाट्सप मैसेज आया। मैसेज में यह बताया गया कि “मैं प्रिंस खान दुबई से बोल रहा हूं 20 लाख रुपए की फिरौती देनी है, नहीं तो जैसा रांची के रेस्त्रां में हत्या की है वैसा ही तुमको भी ठोक दिया जाएगा, हां या ना का जवाब एक घंटे के अंदर दे देना नहीं तो अपनी सुरक्षा स्वयं कर लेना”।

See also  प्रिंस खान ने चंद्रगुप्त परियोजना के अधिकारी से मांगी रंगदारी, रांची के दो बड़े कारोबारी को पहले ही कर चुका है धमकी भरा कॉल
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now