- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

पटना में एकतरफा प्यार में आशिक ने महिला की चाकू से गोदकर कर दी हत्या, बचाव में आई बेटी पर भी किया हमला

बोकारो के गायब युवक का तीन साल बाद मिला कंकाल, पैसों और महिला के विवाद में हुआ था मर्डर

पटनाः राजधानी पटना में एकतरफा प्यार का खूनी अंजाम देखने को मिला है। जक्करपुर थाना क्षेत्र के बंगाली कॉलोनी में शादीशुदा महिला की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई है। इस घटना में मृतका की नाबालिग बेटी भी जख्मी हो गई है, जिसके हाथ में चोट लगी है। मृतका की पहचान संतोष कुमार की पत्नी 35 वर्षीय मुन्नी देवी के रूप में हुई है।

कोलकाता से पटना लौटने के दौरान तेजस्वी यादव का धनबाद में हुआ जोरदार स्वागत, कहा-RJD को झारखंड में करेंगे मजबूत
मृतका मुन्नी देवी की नाबालिग बेटी ने पुलिस को बताया कि , मैं घर पर मां के साथ मौजूद थी। लगभग 4 बजे के करीब राजा नाम का शख्स आया और चाकू मारना शुरू कर दिया। कम से कम 12 बार से अधिक वार किया। मैं बीच बचाव करने आई तो मुझे भी चाकू मार दिया। मैं शोर मचाने लगी। आस पास के लोग दौड़कर मेरे घर की ओर आने लगे तब तक राजा तेजी से फरार हो गया।’

See also  CJI संजीव खन्ना पर निशिकांत के बयान पर बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा को देनी पड़ी 'सफाई': दुबे के बयान से बीजेपी का वास्ता नहीं

Hormuz Crisis:दुबई के अस्पताल में पड़ा है कैप्टन राकेश रंजन का शव, रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने रक्षा मंत्रालय से किया संपर्क
पड़ोस के लड़के शैलेश कुमार ने बताया कि, ‘कॉल करके मुझे पड़ोसी ने बुलाया। उसके बाद हम लोग गोद में उठाकर बाइक से अस्पताल लाये थे। यहां से गंभीर स्थिति देखते हुए डॉक्टर ने पीएमसीएच रेफर कर दिया।’राजा अक्सर मृतका के घर पर आया जाया करता था। पिछले 1 सप्ताह से बच्चों ने उसे घर पर नहीं आने दिया था। यह बात आरोपी को नागवार गुजरी। आज अचानक चाकू लेकर घर पर पहुंच गया और सीधे हमला कर दिया।आशंका है कि एक तरफा प्यार में इस घटना को अंजाम दिया गया है। महिला का पति बाहर रहता है और महिला पास में ही ठेले पर नाश्ते की दुकान चलाती थी।
क्या कहती है पुलिस
एसडीपीओ 2 रंजन कुमार ने बताया कि, ‘अभियुक्त की पहचान कर ली गई है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस की ओर से रेड की जा रही है।’

See also  कोडरमा घाटी में दो ट्रकों के बीच जोरदार टक्कर, दुर्घटना के बाद करीब 500 बोरा दाल लूटकर भागे लोग
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now