Jharkhand Weather Alert:आज पूरे राज्य में आंधी, ओलावृष्टि और वज्रपात की संभावना, ऑरेंज अलर्ट जारी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 20, 2026

बिहार के 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, पटना समेत 20 जिलों में वज्रपात की चेतावनी

RANCHI: आज पूरे राज्य में आंधी, ओलावृष्टि और वज्रपात की संभावना, ऑरेंज अलर्ट जारी रांचीःझारखंड में शुक्रवार का दिन मौसम के लिहाज से बेहद भारी रहने वाला है।मौसम विज्ञान केंद्र ने पूरे राज्य में खराब मौसम की आशंका जताते हुए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। राज्य के कई जिलों में तेज आंधी, बारिश, ओलावृष्टि और वज्रपात की चेतावनी दी गई है।मौसम विभाग के अनुसार यह स्थिति आम जनजीवन को प्रभावित कर सकती है, इसलिए लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

SBI घोटाला में ED की कार्रवाई: पूर्व बैंक मैनेजर की 97.02 लाख की संपत्ति जब्त
इन जिलों में सबसे ज्यादा असर
राजधानी रांची समेत चतरा, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, बोकारो, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज जिलों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की संभावना है। इन इलाकों में मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है। वहीं राज्य के अन्य हिस्सों में हवा की गति 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है।
मौसम विभाग की चेतावनी और अपील
मौसम विभाग ने लोगों से खास सावधानी बरतने की अपील की है। विभाग ने स्पष्ट रूप से कहा है कि आंधी और मेघ गर्जन के दौरान पेड़ों, बिजली के खंभों या खुले मैदानों में खड़े रहना खतरनाक हो सकता है। लोगों को सलाह दी गई है कि खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर ही रहें और अनावश्यक बाहर निकलने से बचें। किसानों को भी विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है, क्योंकि ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हो सकता है।

See also  CM आवास में विधायकों से दो सादे कागज पर लिये गए हस्ताक्षर, एक में कल्पना का नाम और दूसरे में...

रांची के धुर्वा डैम से BIT मेसरा की छात्रा का शव बरामद, सेल सिटी की रहने वाली निमिशा झा ने पानी में कूदकर दे दी जान
21 मार्च को भी जारी रहेगा असर
मौसम का यह मिजाज केवल एक दिन तक सीमित नहीं रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार 21 मार्च को भी राज्य के कई हिस्सों में तेज हवा और मेघ गर्जन की संभावना बनी रहेगी। हालांकि उस दिन के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है, जो अपेक्षाकृत कम खतरे का संकेत देता है, लेकिन सतर्कता जरूरी रहेगी।
पिछले 24 घंटे का मौसम हाल
गुरुवार को भी झारखंड के कई जिलों में मौसम ने करवट ली।कई जगहों पर मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ बारिश दर्ज की गई। पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक 43 मिमी बारिश बोकारो में हुई। वहीं तापमान की बात करें तो मेदिनीनगर राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दूसरी ओर लातेहार में न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
तापमान में उतार-चढ़ाव की संभावना
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। अगले तीन दिनों के दौरान तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। इसके बाद फिर से तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

See also  झारखंड के 13 जिलों में कड़ाके की ठंड का अलर्ट, रांची में 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ सकता है पारा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now