रांचीः झारखंड सरकार की मंत्री और कांग्रेस विधायक दीपिका पांडे सिंह की बेटी का गुरुवार को सड़क हादसे में निधन हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार, जमशेदपुर के सोनारी मरीन ड्राइव पर गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ जिसमें दीपिका पांडे सिंह की बेटी तृषा सिंह समेत चार लोगों की जान चली गई।इस दर्दनाक सड़क हादसे में मंत्री की बेटी सहित दो युवक और दो युवती की मौत हो गई है।




बताया जा रहा है कि पश्चिम बंगाल से लौटने के दौरान ये हादसा हुआ है।तेज रफ्तार कार ने एनएच में खड़ी ट्रक को पीछे से जोरदार टक्कर मारी। इस टक्कर में कार के परखच्चे उड़ गए। सभी मृतकों के शव को गैस कटर से काटकर बाहर निकाला गया।
जमशेदपुर में एनएच हाईवे पर हुए सड़क हादसे में राज्य सरकार में साथी मंत्री एवं बहन श्रीमती दीपिका पांडेय सिंह जी की बेटी एवं अन्य लोगों के निधन की बेहद दुखद और हृदयविदारक खबर से मन अत्यंत व्यथित है।
अपनी संतान को खोने का दुःख किसी भी माता-पिता और परिवार के लिए शब्दों से परे और…
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) September 24, 2026

बेहद दुखद एवं हृदयविदारक खबर…
अभी-अभी अत्यंत दुखद सूचना मिली कि आज सुबह जमशेदपुर में एनएच हाईवे पर हुए सड़क हादसे में हमारी छोटी बहन एवं ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे जी की बेटी का निधन हो गया।
इस असहनीय दुःख की घड़ी में मैं दीपिका जी और पूरे परिवार के प्रति अपनी गहरी…
— Dr. Irfan Ansari (@IrfanAnsariMLA) September 24, 2026
झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा कि बेहद दुखद एवं हृदयविदारक खबर…
अभी-अभी अत्यंत दुखद सूचना मिली कि आज सुबह जमशेदपुर में एनएच हाईवे पर हुए सड़क हादसे में हमारी छोटी बहन एवं ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे जी की बेटी का निधन हो गया।
इस असहनीय दुःख की घड़ी में मैं दीपिका जी और पूरे परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। एक मां के लिए संतान को खोने का दर्द शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।
जमशेदपुर NH हाईवे पर हुए सड़क हादसे में राज्य सरकार में माननीय मंत्री बड़ी बहन श्रीमती दीपिका पांडेय सिंह जी की बेटी एवं अन्य लोगों के असामयिक निधन की खबर ने मन को गहरे दुःख से भर दिया है।
अपनी संतान को खोने की पीड़ा को शब्दों में व्यक्त कर पाना संभव नहीं है। इस कठिन घड़ी में…
— Kalpana Murmu Soren (@JMMKalpanaSoren) September 24, 2026





