- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

रांची के धुर्वा डैम से BIT मेसरा की छात्रा का शव बरामद, सेल सिटी की रहने वाली निमिशा झा ने पानी में कूदकर दे दी जान

रांची के धुर्वा डैम से BIT मेसरा की छात्रा का शव बरामद, सेल सिटी की रहने वाली निमिशा झा ने पानी में कूदकर दे दी जान

रांचीः राजधानी रांची के धुर्वा डैम में गुरुवार की शाम को एक छात्रा के कूदकर जान देने की घटना सामने आई है। मृतका की पहचान पुंदाग ओपी क्षेत्र के सेल सिटी निवासी निमिषा झा (18 वर्ष) के रूप में हुई है। निमिषा बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (बीआईटी) लालपुर एक्सटेंशन में बीबीए की छात्रा थी।

धनबाद डिप्टी मेयर अरुण चौहान की कुर्सी खतरा!आपराधिक मामले छिपाने का आरोप

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवती को दोपहर के वक्त डैम के किनारे अकेले देखा गया था। इससे पहले कि वहां मौजूद लोग कुछ समझ पाते या उसे रोकने का प्रयास करते, उसने अचानक गहरे पानी में छलांग लगा दी। स्थानीय लोगों के शोर मचाने पर तत्काल नगड़ी थाना पुलिस को सूचित किया गया, जिसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। सूचना मिलते ही नगड़ी थाना प्रभारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों की मदद से छात्रा की तलाश शुरू की गई। काफी मशक्कत और घंटों चले सर्च ऑपरेशन के बाद गोताखोरों ने युवती का शव पानी से बाहर निकाला। जैसे ही युवती की शिनाख्त हुई और इसकी खबर सेल सिटी स्थित उसके घर पहुंची, परिजनों में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन आनन-फानन में धुर्वा डैम पहुंचे, जहां पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी की।

See also  बिहार में पुलिस और ग्रामीणों के बीच हिंसक झड़प, फायरिंग में एक की मौत

बीजेपी समर्थित नीरज कुमार बने रांची नगर निगम के डिप्टी मेयर, रोशनी खलखो ने मेयर पद का संभाला पदभार

युवती के इस आत्मघाती कदम से उसके सहपाठियों और बीआईटी परिसर में भी शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। नगड़ी पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में आत्महत्या के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद हुआ है या नहीं, इसकी पुष्टि अभी नहीं की गई है। पुलिस अब मृतका के मोबाइल फोन के कॉल डिटेल्स और सोशल मीडिया अकाउंट्स को खंगाल रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह पिछले कुछ दिनों से किसी मानसिक तनाव या परेशानी में तो नहीं थी। परिजनों और दोस्तों से भी पूछताछ की जा रही है। डैम परिसर में सुरक्षा और निगरानी को लेकर भी स्थानीय लोगों ने चिंता जताई है।

See also  लोहरदगा में दंपत्ति के बीच विवाद का खूनी अंजाम, पत्नी ने गुस्से में काट दिया पति का प्राइवेट पार्ट, हालत नाजुक
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now