यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में लगी आग, 9 लोगों की मौत, कई घायल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 24, 2026

यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में लगी आग, 9 लोगों की मौत, कई घायल

डेस्कः बुधवार देर रात यूपी के यमुना एक्सप्रेस वे पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। एक्सप्रेस वे पर एसी बस में आग लगने से 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि जब हादसा हुआ तब बस में 35 लोग सवार थे। इनमें से कई लोग आग में बुरी तरह से झुलस गए।फायर फाइटर की टीम मौके पर पहुंची और बस में लगी आग को बुझाया।

नोएडा से महोबा जा रही थी बस राज कल्पना ट्रेवल्स की बस नोएडा से महोबा जा रही थी। हादसे की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और करीब 45 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन, तब तक पूरी बस जल गई थी। आग किस वजह से लगी इसकी सटीक वजह अभी तक सामने नहीं आ सकी है। एक यात्री ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया, ‘जब मैं सो रहा था, तो किसी ने मुझे जगाकर बताया कि बस में आग लग गई है, और हम सब बाहर निकलने के लिए हड़बड़ी में भागे। वहां से निकलना आसान नहीं था; बहुत ज़्यादा धुआं था। घबराहट के बीच हम किसी तरह बाहर निकल पाए। बस यात्रियों से खचाखच भरी हुई थी’

एक यात्री ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया, 'जब मैं सो रहा था, तो किसी ने मुझे जगाकर बताया कि बस में आग लग गई है, और हम सब बाहर निकलने के लिए हड़बड़ी में भागे। वहां से निकलना आसान नहीं था; बहुत ज़्यादा धुआं था। घबराहट के बीच हम किसी तरह बाहर निकल पाए। बस यात्रियों से खचाखच भरी हुई थी'

 

सीएम योगी ने लिया हादसे का संज्ञान
CMO की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्रेटर नोएडा में हुई सड़क दुर्घटना का संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री योगी ने अधिकारियों को घायलों के उचित इलाज की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है और मृतकों के परिवारों से बात की और हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

See also  बराकर नदी को इस तरह लील रहे हैं बालू माफिया, ना पुलिस का खौफ...ना सरकार का डर.... क्योंकि...सबका 'हिस्सा' है बंधा
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now