झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, मार्च के अंत तक बनी रहेगी ठंड, सोमवार को ओलावृष्टि की संभावना

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 16, 2026

झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, मार्च के अंत तक बनी रहेगी ठंड, सोमवार को ओलावृष्टि की संभावना

रांचीः पश्चिमी विक्षोभ व साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण झारखंड का मौसम रविवार को एक बार फिर बदल गया। रविवार शाम को बादल छाएं और हल्की बारिश हुई। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, कई जिलों में आकाश में बादल छाये रहे, तेज हवा के साथ मेघ गर्जन व हल्की बारिश हुई। राजधानी रांची में भी रविवार को मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश हुई। देर रात तक मेघ गर्जन व हवा चली। राजधानी का अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

धनबाद में प्रिंस खान गिरोह के खिलाफ पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में दो अपराधियों को लगी गोली
मौसम केंद्र ने चेतावनी दी है कि 16 मार्च को राज्य के 24 जिलों में तेज हवा जो 50-60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकती है, इसके साथ ही मेघ गर्जन और हल्की बारिश भी हो सकती है। कहीं-कहीं वज्रपात व ओलावृष्टि भी हो सकती है। राज्य के 17 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जिन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, उनमें रांची, खूंटी, रामगढ़, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, बोकारो, कोडरमा, हजारीबाग, धनबाद, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज जिला शामिल हैं।

See also  खूंटी में PLFI उग्रवादियों का तांडव, निर्माण कार्य में लगी मशीन में लगाई आग, कई राउंड फायरिंग

LPG सिलेंडर लोड ट्रक ने तीन बाइक सवार को रौंदा,बिहार के बेतिया में हुए दर्दनाक हादसे में एक की मौत
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 17 मार्च को सभी जिलों में मेघ गर्जन व वज्रपात के साथ साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। वहीं 18 मार्च को रांची सहित 18 जिलों में वज्रपात व तेज हवा चलने की संभावना जतायी गयी है, जबकि गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, हजारीबाग व कोडरमा में मौसम सामान्य रहेगा। 19 मार्च को फिर सभी जिलों में मेघ गर्जन के साथ तेज हवा चलने की संभावना है।

बिहार में शराब के नशे में गिरफ्तार हुआ पूर्व सांसद का भतीजा, पुलिस पर जमाने लगा धौंस
मार्च के महीने तक मौसम में बदलाव की वजह से हल्की ठंड बनी रहेगी। रांची में हालिया वर्षा और नमी के बाद मौसम में बदलाव आया है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि ला-नीना, घटती हरियाली और प्रदूषण मुख्य कारक हैं। आगामी दिनों में तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है, जबकि अगले 15-20 दिनों तक वातावरण में नमी बनी रहेगी।

See also  20 लाख वसूलेंगे... टीचर और छात्रा का अश्लील वीडियो वायरल, सामने आया चौंकाने वाला सच
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now