- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

Bihar Chunav Result 2025: बिहार में एनडीए की बढ़त पर लगा पोस्टर, टाईगर अभी जिंदा है…

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 14, 2025

nitish_kumar_tiger_zinda_hai_poster

Bihar Chunav Result 2025: बिहार चुनाव 2025 का रिजल्ट आना शुरू हो गया है। इसमें एनडीए को बढ़त मिल रही है। सरकार बनाने का आंकड़ा भी पार कर  लिया है। लेकिन दोपहर तक सारी तस्वीर साफ हो जाएंगी। लेकिन इस बीच बिहार के नीतीश कुमार के आवास के बाहर एक पोस्टर चर्चा में आ गया है। इस पोस्टर में लिखा गया है कि टाईगर अभी जिंदा है… जिसमें नीतीश कुमार की फोटो भी है।

दरअसल, बिहार चुनाव रिजल्ट 2025 का परिणाम आना शुरु हो गया। बैलेट पेपर की गिनती के समय ही एनडीए को बढ़त मिलनी शुरू हो गया था। इसके बाद ही नीतीश कुमार के आवास और अब जदयू के पार्टी कार्यालय के पास भी एक पोस्टर लगाया गया, जिसमें टाइगर जिंदा है… लिखा गया है।

अब चुनाव आयोग की वेबसाइट की माने तो उसमें भी एनडीए को बढ़त मिल रही है। इसमें 65 -65 सीटों पर जदयू और भाजपा को मिला है। इस दौरान आरजेडी को मात्र 38 सीटों पर बढ़त दी गई है।

See also  छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, नारायणपुर में 40-40 लाख का दो इनामी नक्सली ढेर

Bihar Elecition Result 2025: नीतीश कुमार की लोकप्रियता बरकरार, महिलाओं ने दिया पूरा साथ

बिहार में इस बार मतदान के प्रतिशत में काफी बढ़ोतरी हुई थी। जिसमें प्रवासी मजदूरों के वोट देने की बात समाने आयी थी। एक ओर एनडीए जहां इसे अपने पक्ष में वोट देने को मान रही थी और इसके पीछे नीतीश कुमार के सुशासन की बात कही गई थी। लेकिन दूसरी ओर से राजद और महागठबंधन की ओर से इसे सरकार के खिलाफ वोट देने की बात ही थी।

उनकी ओर से एंटी एनकबैंसी को बताते हुए महागठबंधन की सरकार को बनाने का दावा किया गया। राजद के तेजस्वी यादव ने शपथ ग्रहण करने तक की बात कही थी। लेकिन यह मानना होगा कि नीतीश कुमार की रणनीति और भाजपा की सधी चाल ने फिर से बिहार की सत्ता पर काबिज होने का मौका मिला है।

Bihar Election Result 2025: बिहार के रुझानों में एनडीए 158 आगे, राजद और कांग्रेस पिछड़े

See also  दरभंगा के DMCH कैंपस में छात्र की हत्या; लव मैरिज से नाराज ससुर ने मारी गोली
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now