- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

LPG सिलेंडर लोड ट्रक ने तीन बाइक सवार को रौंदा,बिहार के बेतिया में हुए दर्दनाक हादसे में एक की मौत

डेस्कः बिहार के बेतिया में रविवार की रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। तेज रफ्तार एलपीजी सिलेंडर ट्रक ने तीन बाइक सवार को रौंद दिया। इस हादसे में एक बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई और दो महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगोे का आक्रोश देखने को मिला।

26255252 bettiahj

बिहार में शराब के नशे में गिरफ्तार हुआ पूर्व सांसद का भतीजा, पुलिस पर जमाने लगा धौंस
स्थानीय लोगों ने बताया कि रविवार रात सुप्रिया सिनेमा रोड पर एक ट्रक का आतंक देखने को मिला।ट्रक में गैस सिलेंडर लोड था।इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने दो बाइक सवार और एक स्कूटी सवार को रौंद दिया।इस हादसे में दो बाइक के परखच्चे उड़ गए और स्कूटी ट्रक के नीचे फंस गयी। घटना के दौरान लोगों की नजर पड़ते ही आनन-फानन में ट्रक को रोका। जब तक लोग पहुंचे, तब तक बबलू कुमार नामक एक युवक की मौत हो गयी थी। जबकि दो महिला घायल हो गयी, जिसमें एक महिला को बेतिया जीएमसीएच में भर्ती कराया गया।

See also  लोकसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने 11 उम्मीदवारों का किया एलान, मुख्तार अंसारी के भाई को गाजीपुर से दिया टिकट

पश्चिम बंगाल-असम समेत 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा ,जानें कब, कहां और कितने चरण में होगा मतदान
जानकारी के अनुसार बबलू कुमार बाजार से खरीदारी कर वापस अपने घर जा रहा था। इसी दौरान हादसे का शिकार हो गया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई में जुट गयी है। हालांकि अभी तक इस घटना को लेकर अधिकारिक बयान नहीं आया है।पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है।घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है।लोगों ने तेज रफ्तार वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें दिख रहा है कि किस तरह ट्रक बाइक सवार को रौंदते हुए निकल रहा है। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि ट्रक स्कूटी को लगभग 200 मीटर तक घसीटता चला गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now