- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

बोकारो में आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, गुस्से में कार फूंकी,पुलिस के साथ गया चश्मदीद लापता

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 11, 2026

बोकारो में आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, गुस्से में कार फूंकी,पुलिस के साथ गया चश्मदीद लापता

डेस्कः बोकारो में पुराने विवाद को लेकर मंगलवार देर रात दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई। सेक्टर-4 थाना क्षेत्र स्थित सेक्टर-8 बी के बीएसएल डीएवी स्कूल परिसर का इलाका कुछ देर के लिए रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। पथरकट्टा चौक पर पुराने हिंसक विवाद के आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया।आरोपियों की पहचान कराने पुलिस के साथ गया चश्मदीद गवाह लापता हो गया।

रांची में गैस सिलिंडर बुकिंग के नए नियम के बाद हाहाकार, बैकलॉग दोगुना, 5 से 7 दिन लग रहे डिलीवरी में, घंटों कतार में लग रहे लोग
बीएस सिटी थाना क्षेत्र में मंगलवार रात उस समय अफरातफरी मच गयी, जब एक माह पहले हुई हिंसक झड़प के आरोपियों की पहचान कराने पुलिस के साथ गया चश्मदीद गवाह कुणाल सिंह हमले के दौरान रहस्यमयी तरीके से लापता हो गया। घटना सेक्टर-8 स्थित बीएसएल डीएवी स्कूल परिसर की है, जहां आरोपियों के एक समूह ने अचानक पथराव शुरू कर दिया और मौके पर खड़ी एक कार में आग लगा दी। सूचना मिलने पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।घटना के दौरान कई युवक घायल हो गये, जिनका इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है।घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गये हैं, जबकि चश्मदीद युवक की तलाश में पुलिस और परिजन जुटे हुए हैं। अनहोनी की आशंका को देखते हुए इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।सिटी डीएसपी आलोक रंजन ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच प्रतिशोध की भावना से घटना हुई है। पुलिस मामले का सत्यापन कर आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।

See also  70वीं BPSC का फाइनल रिजल्ट जारी,श्रद्धा पांडेय बनीं टॉपर,2027 कैंडिडेट्स सेलेक्ट, 200 SDM-136 DSP बनेंगे

मटन के स्वाद पर होटल मालिक और डॉक्टर के बीच मारपीट, दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ दर्ज कराया केस
जानकारी के अनुसार, पत्थरकट्टा चौक पर करीब एक माह पहले हुई मारपीट की घटना के आरोपियों की पहचान कराने के लिए चश्मदीद कुणाल सिंह पुलिस के साथ सेक्टर-8 बीएसएल डीएवी स्कूल परिसर पहुंचा था। इसी दौरान आरोपियों के समूह ने पुलिस के सामने ही पथराव शुरू कर दिया। पथराव के बीच स्कूल परिसर में खड़ी कार जेएच 15एजी 1267 को आग के हवाले कर दिया गया। इसी अफरातफरी के दौरान कुणाल सिंह लापता हो गया।आरोपियों की मौजूदगी की सूचना पर पहुंची थी पुलिस।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, करीब एक माह पहले पत्थरकट्टा चौक पर जोशी कॉलोनी निवासी चिराग कुमार ने एक कार को ओवरटेक कर दिया था। इसी बात को लेकर हरला थाना क्षेत्र के सेक्टर-8 खटाल और सेक्टर-6 के कुछ युवकों ने उसके साथ मारपीट की थी। हमलावरों ने चिराग पर भुजाली से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था।लंबे इलाज के बाद उसकी जान बची।इसके बाद से वह लगातार पुलिस से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहा था। मंगलवार देर शाम सूचना मिली कि मारपीट के आरोपी सेक्टर-8 बीएसएल डीएवी स्कूल परिसर में मौजूद हैं। सूचना मिलने पर पुलिस टीम के साथ कुछ युवक आरोपियों की पहचान कराने वहां पहुंचे थे। इसी दौरान अचानक हमला हो गया और स्थिति बेकाबू हो गयी।

See also  रांची के ओरमांझी में हथियार के बल पर ज्वेलरी शॉप में लूट, दुकानदार पर किया हमला
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now