रांची में गैस सिलिंडर बुकिंग के नए नियम के बाद हाहाकार, बैकलॉग दोगुना, 5 से 7 दिन लग रहे डिलीवरी में, घंटों कतार में लग रहे लोग

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 11, 2026

रांची में गैस सिलिंडर बुकिंग के नए नियम के बाद हाहाकार, बैकलॉग दोगुना, 5 से 7 दिन लग रहे डिलीवरी में, घंटों कतार में लग रहे लोग

रांचीः राजधानी रांची में उपभोक्ता बड़ी संख्या में एक साथ बुकिंग कराने की कोशिश कर रहे है। खाड़ी युद्ध के कारण गैस सिलेंडर की कीमतों में उछाल और आपूर्ति में कमी से हाहाकार मचा है।इससे गैस एजेंसियों पर अतिरिक्त दवाब बन रहा है। एजेंसी संचालकों का कहना है कि आदेश दिया गया है कि बिना डीएसी (डिलीवरी ऑथेटिंकेशन कोड) नंबर के किसी उपभोक्ता को गैस सिलिंडर नहीं दें। एक सिलिंडर लेने के 25 दिन के बाद दूसरी बुकिंग स्वीकार की जायेगी। इधर, एक आईओसीएल अधिकारी ने बताया कि एलपीजी की आपूर्ति में कोई कमी नहीं है। सामान्य दिनों में रोजाना 10 हजार घरेलू सिलिंडर की आपूर्ति होती थी, जो मार्च महीने में बढ़कर 12 हजार हो गयी है। युद्ध से जुड़ी अफवाहों के कारण बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने बुकिंग कर दी। अधिकारी ने बताया कि मार्च महीने में जितनी बुकिंग हुई है, उतनी पहले कभी नहीं हुई, आपूर्ति लगातार जारी है, एक-दो दिनों में स्थिति सामान्य हो जाएगी।

See also  धनबाद में हनीट्रैप में फंसाकर ठगी का मामला आया सामने, व्यवसायी का युवती के साथ बनाया आपत्तिजनक वीडियो, लाखों रुपए वसूले

झारखंड में कॉमर्शियल गैस सिलिंडरों की आपूर्ति पर अस्थायी रोक, अब LPG सिलेंडर की डिलीवरी के 25 दिन बाद होगी दूसरी बुकिंग
रांची में रसोई गैस की भारी किल्लत से उपभोक्ता परेशान हैं। गैस सिलिंडर लेने के लिए लोगों को सुबह से ही लंबी कतार में लगना पड़ रहा है। मंगलवार को चेशायर होम रोड़ स्थित अदिति गैस एजेंसी में उपभोक्ताओं की लंबी लाइन देखी गई। अधिकतर लोग गैस एजेंसी खूलने से पहले सुबह छह बजे से ही लाइन पर लग गए थे। लोगों ने बताया कि दो-तीन दिनों से वे सिलिंडर लेकर गैस एजेंसी का चक्कर लगा रहे हैं। बार-बार बताया जा रहा है कि गैस वाली गाड़ी आनेवाली है, पर इंतजार मायूसी में बदल जा रही है। घर का सिलिंडर दो बार पहले खत्म हो गया है, जिससे रोजमर्रा की कई मुश्किलें पैदा हो गई है। इधर, कांके रोड़ स्थित देवी गैस एजेंसी में कई महिलाएं सिर पर सिलिंडर लेकर पहुंची, नहीं मिलने पर मायूस होकर लौट गई। महिलाओं ने बताया कि वर्षो बाद ऐसी स्थिति हुई है।

See also  तुम मुझे खुश नहीं करोगी तो.., पाटलिपुत्र खेल परिसर में महिला खिलाड़ी से रेप की कोशिश; मचा हड़कंप
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now