- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

रांची के होटवार जेल में महिला कैदी से दुष्कर्म की खबरों पर लगा विराम, पीड़िता ने कहा-मेरे साथ कुछ भी गलत नहीं हुआ

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 2, 2026

रांची के होटवार जेल में महिला कैदी से दुष्कर्म की खबरों पर लगा विराम, पीड़िता ने कहा-मेरे साथ कुछ भी गलत नहीं हुआ

रांचीः होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में बंद एक महिला कैदी के साथ दुष्कर्म और उसके गर्भवती होने की चर्चाओं के बीच मामले ने नया मोड़ ले लिया है। जेल से जमानत पर रिहा होने के बाद महिला ने स्वयं सामने आकर इन आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया है।
ब्राउन शुगर पैडलिंग के मामले में गिरफ्तार महिला होटवार जेल में बंद थी। इसी दौरान उसके साथ दुष्कर्म होने तथा गर्भवती होने की खबरें सामने आई थीं। इस मामले को लेकर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी प्रेस वार्ता कर जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए थे। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए अदालत ने भी संज्ञान लिया था।
हालांकि जेल से बाहर आने के बाद महिला ने कहा कि उसके साथ जेल के अंदर किसी भी प्रकार की कोई गलत घटना नहीं हुई।उसने स्पष्ट किया कि न तो उसने किसी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है और न ही जेल परिसर में किसी तरह की अनैतिक गतिविधि हुई है। महिला ने यह भी कहा कि जेल के अंदर इस प्रकार की घटना होना संभव नहीं है।महिला ने आश्चर्य जताते हुए कहा कि इस तरह की खबरें और आरोप बाहर कैसे पहुंचे, इसकी जानकारी उसे भी नहीं है। वहीं उसकी मां ने भी बेटी के साथ किसी प्रकार की गलत घटना होने से इनकार किया है।

See also  पलामू में लोहा कारोबारी प्रमोद अग्रवाल के ठिकानों पर GST का छापा, करोड़ों की टैक्स चोरी का शक
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now