- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

बिहार में सड़क पर सरेआम युवक ने लड़की की मांग में भरा सिंदूर,रोहतास का VIDEO हुआ वायरल

बिहार में सड़क पर सरेआम युवक ने लड़की की मांग में भरा सिंदूर,रोहतास का VIDEO हुआ वायरल

डेस्कः बिहार के रोहतास जिले का एक वीडियो सामने आया है जहां बीच सड़क युवक ने लड़की की मांग में सिंदूर भर दी। तिलौथा थाना क्षेत्र में हुई ये घटना सोमवार की बताई जा रही है। इस पूरी घटना पास के एक मकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बिहार के पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, कुर्मी चेतना महारैली से बनाई थी अलग पहचान
क्या हुआ था?

यह घटना न्यू एरिया मोहल्ले की बताई जा रही है। CCTV फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि एक लड़की अपने एक दोस्त के साथ बाइक से वहां पहुंचती है। दोनों गली में बाइक खड़ी कर कुछ देर तक आपस में बातचीत करते नजर आते हैं।इसी दौरान वह लड़का उस लड़की की मांग में सिंदूर भर देता है।यह पूरी घटना गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो जाती है। सिंदूर भरने के बाद वह लड़की बाइक पर बैठती है और फिर दोनों वहां से बिना किसी हड़बड़ी के चले जाते हैं।

See also  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पैदल निकल गए नेमरा गांव घूमने, गलियों और पगडंडियों पर होते हुए खेतों का किया दौरा किसानों से की मुलाकात

इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पूरे इलाके में इस घटना को तरह-तरह की बातें हो रहीं हैं। कुछ लोग इसे लड़का और लड़की के बीच का निजी मामला बता रहे हैं। वहीं, कुछ लोग सार्वजनिक जगह पर इस तरह की घटना को लेकर सवाल भी उठा रहे हैं।


केनरा बैंक से 15 लाख की डकैती, बहरागोड़ा में 5 नकाबपोश डकैतों ने हथियारों के बल पर दिया घटना को अंजाम
पुलिस का क्या है कहना?
इस मामले को लेकर पुलिस अधिकारी वंदना मिश्रा ने बताया कि घटना की जानकारी पुलिस को मिली है लेकिन अब तक किसी भी पक्ष की ओर से थाने में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया यह मामला दो लोगों के बीच का निजी मामला दिख रहा है।अगर किसी भी पक्ष की ओर से आवेदन दिया जाता है तो पुलिस मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई करेगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now