रांची- कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के ठिकानों पर अबतक 200 करोड़ से ज्यादा कैश मिल चुके है। इतनी भारी मात्रा में कैश मिले है कि बैग कम पड़ गए है। 30 आलमारियों में ठूंस-ठूंस कर 500 और 200 के नोटों की गड्यिं रखी गई थी। धीरज साहू के परिवार से जुड़ी बलदेव साहू एंड ग्रुप ऑफ कंपनीज के 10 ठिकानों पर तीन दिनों से छापेमारी चल रही है।
कांग्रेस सांसद के ठिकानों पर मिले 200 करोड़ से ज्यादा कैश पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि देशवासी इन नोटों के ढेर को देखें और फिर इनके नेताओं के ईमानदारी के भाषणों को सुनें। पीएम ने आगे लिखा कि जनता से जो लूटा है, उसकी पाई पाई लौटानी पड़ेगी, यह मोदी की गारंटी है।
आयकर विभाग की कार्रवाई और पीएम मोदी के इस पोस्ट के बाद कांग्रेस सांसद की मुश्किलें बढ़ गई है, इतनी भारी मात्रा में कैश मिलने के बाद धीरज साहू फंसते नजर आ रहे है। झारखंड, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में पिछले तीन दिनों से जो छापेमारी चल रही है उसमें मिले नोटों को गिनने के लिए 30 से ज्यादा बैंककर्मी लगे हुए है और नोट को गिनने के लिए 8 मशीनों का इस्तेमाल किया जा रहा है। बैग में भर-भर कर नोटों को बैंक में भेजा जा रहा है। राज्यसभा सांसद ने अपने चुनावी हलफनामें में महज 34 करोड़ रूपये की संपत्ति बताई थी।


