पटना के मोकामा में STF और अपराधियों के बीच मुठभेड़, पुलिस ने खदेड़कर दो बदमाशों को पकड़ा, हथियार बरामद

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 30, 2025

पटना के मोकामा में STF और अपराधियों के बीच मुठभेड़, पुलिस ने खदेड़कर दो बदमाशों को पकड़ा, हथियार बरामद

पटनाः बुधवार को राजधानी पटना के मोकामा में एसटीएफ और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दो कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया है। दोनों अपराधियों के पास से दो देसी राइफल और एक देसी कट्टा के साथ दर्जनों कारतूस बरामद किया गया है।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग पहलगाम हमले के बाद दी धमकी, तुमने हमारे लोगों को मारा हम पाकिस्तान में घुसकर मारेंगे, निशाने पर हाफिज सईद
बेगूसराय के रहने वाले अपराधी अर्जुन राय और मोकामा के मेकरा के रहने वाले उमेश राय की पुलिस को बहुत दिनों से तलाश थी। एसटीएफ को मिली सूचना के आधार पर दोनों बदमाशों की घेराबंदी की गई। इसके बाद दोनों ने पुलिस पर गोलियां चलानी शुरू कर दी।

39 टुकड़ों में मिली थी भगवान विष्णु की 5 मीटर की एक हजार वर्ष पुरानी कांस्य प्रतिमा, देखना हैं तो जाना पड़ेगा इस शहर में…
एसटीएफ, पंडारक थाना और मोकामा थाना ने दोनों अपराधियों को चारों ओर से घेर लिया। अपराधियों द्वारा की जा रही फायरिंग का पुलिस ने भी जवाब दिया। इसी दौरान दोनों अपराधी भागने लगे। पुलिस ने खेत में खदेड़कर दोनों अपराधियों को गिरफ्तार किया। एएसपी ने दोनों अपराधियों की गिरफ्तारी के बाद कहा कि उमेश राय और अर्जुन राय बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में थे, इससे पहले पुलिस ने उन्हे धर दबोचा। पुलिस दोनों बदमाशों से पूछताछ कर रही है।

See also  कर्पूरी के बाद अब कांशीराम को मिले भारत रत्न, कर्पूरी जयंती पर तेजस्वी की नई मांग
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now