- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

रजरप्पा के छिन्नमस्तिका मंदिर परिसर में युवक की पिटाई, मां और पत्नी के सामने पुलिस ने पीटा, VIDEO वायरल, DGP ने लिया एक्शन

रजरप्पा के छिन्नमस्तिका मंदिर परिसर में युवक की पिटाई, मां और पत्नी के सामने पुलिस ने पीटा, VIDEO वायरल

रामगढ़ः रजरप्पा के प्रसिद्ध मां छिन्नमस्तिका मंदिर में युवक के साथ कथित मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। घटना के बाद प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल, मामले की जांच के बाद सच्चाई सामने आएगी। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।मां और पत्नी के सामने युवक का वीडियो सामने आने के बाद बीजेपी ने सरकार और प्रशासन पर हमला बोला है।मंदिर परिसर में पुलिसकर्मियों के द्वारा एक श्रद्धालू की पिटाई के मामले में डीजीपी तदाशा मिश्रा ने स्वत: संज्ञान लिया है। डीजीपी के निर्देश के बाद चार पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है। वहीं पूरे मामले में रामगढ़ पुलिस ने अपना पक्ष जारी किया है।

झारखंड के एक हैवीवेट सांसद बिहार में बना रहे है 7 स्टार होटल, बड़े ग्रुप के साथ मिलकर गुपचुप कर ली भूमि पूजन
वीडियो वायरल होने के बाद बढ़ी चर्चा
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ पुलिसकर्मी एक युवक के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि युवक अपने परिवार के साथ मां छिन्नमस्तिके के दर्शन के लिए मंदिर परिसर आया था। हालांकि वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है, लेकिन वीडियो सामने आने के बाद यह मामला चर्चा का विषय बन गया है और लोगों के बीच प्रशासन की कार्यशैली को लेकर सवाल उठने लगे हैं।


मामूली बात को लेकर बढ़ा विवाद
मिली जानकारी के अनुसार मंदिर परिसर में किसी मामूली बात को लेकर विवाद शुरू हुआ था। देखते ही देखते यह विवाद इतना बढ़ गया कि मौके पर मौजूद प्रशासनिक कर्मियों ने संयम खो दिया और युवक के साथ मारपीट करने लगे।

See also  IPL मैच के दौरान करते करवाते थे ऑनलाइन सट्टेबाजी, रैकेट का 9 सदस्य गिरफ्तार, 22 फोन, 25 ATM समेत कई सामान बरामद

BJP के सम्मान समारोह में धनबाद-हजारीबाग से नहीं आये बीजेपी समर्थित पार्षद, बागी संजीव सिंह और अरविंद राणा ने बनाई दूरी
परिवार के सामने हुई मारपीट
घटना का सबसे दुखद पहलू यह रहा कि युवक के साथ उसके ही परिवार के सामने कथित रूप से मारपीट की गई। वायरल वीडियो में युवक की पत्नी भी बीच-बचाव करने की कोशिश करती नजर आ रही है, लेकिन स्थिति को संभालने के बजाय विवाद और बढ़ता दिखाई देता है।

क्या है रामगढ़ पुलिस का पक्ष पढ़े
दिनांक-08.03.2026 (दिन रविवार) को रजरप्पा मंदिर में अप्रत्याशित भीड़ थी, जिस कारण मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार को खोलकर अन्य सभी द्वार को बंद किया गया था एवं सभी द्वार पर सुबह 06ः00 बजे से जैप-04 के जवानों एवं स0अ0नि0 प्रकाश चन्द्र मुर्मू, रजरप्पा थाना की प्रतिनियुक्ति की गई थी ताकि किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सकें। समय लगभग 01ः30 से 02ः00 बजे के बीच निकास द्वार से एक बुजुर्ग को मानवीय अधार पर प्रवेश करने दिया गया। इसी क्रम में जमशेदपुर से आये श्रद्धालुगण जबरदस्ती निकास द्वार से ही प्रवेश करने का प्रयास करने लगे, जिन्हें निकास द्वार पर प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी स0अ0नि0 प्रकाश चन्द्र मुर्मू, रजरप्पा थाना एवं जैप-04 के जवानों के द्वारा उन्हें जानकारी देते हुये बताया गया कि निकास द्वार से प्रवेश निषेध है। इस पर जमशेदपुर से आये श्रद्धालुगण नाराजगी व्यक्त करते हुए पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों को अपशब्द बोलने लगे, जिसपर प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी स0अ0नि0 प्रकाश चन्द्र मुर्मू के द्वारा उन्हें अपशब्द नहीं बोलनेे के संबंध में मना किया गया, तो वे और उग्र हो गये और पुलिस पदाधिकारी स0अ0नि0 प्रकाश चन्द्र मुर्मू के कंधे पर लगा स्टार को नोच दिये और गर्दन भी पकड़ लिये, इसी क्रम में प्रतिनियुक्त जैप-04 के पुलिस कर्मियों के द्वारा श्रद्धालुगणों के साथ हाथा-पाई की घटना घटित हुई।

See also  सिंह मेंशन पर बमबाजी की अमन सिंह गिरोह ने ली जिम्मेदारी, कहा-'रंगदारी देनी होगी'

पुलिस अधीक्षक, रामगढ़ के द्वारा घटना से संबंधित सोशल मीडिया में चल रहे विडियों एवं घटना के संबंध में विस्तृत जाँच कर जाॅच प्रतिवेदन समर्पित करने हेतु गोपनीय कार्यालय का ज्ञापांक-1190/गो0, दिनांक-09.03.2026 के द्वारा पुलिस उपाधीक्षक(मु0), रामगढ़-सह-अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, रामगढ़ को निर्देशित किया गया। पुलिस उपाधीक्षक(मु0), रामगढ़-सह-अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, रामगढ़ द्वारा अपने कार्यालय ज्ञापांक-37/2025, दिनांक-09.03.2026 के माध्यम् से विस्तृत जाँच कर जाॅच प्रतिवेदन पुलिस अधीक्षक, रामगढ़ को समर्पित किया गया।

जाँच के क्रम में यह बात प्रकाश में आई है कि रजरप्पा मंदिर में पूजा-अर्चना करने आये श्रद्धालु के द्वारा मंदिर के निकास द्वार से प्रवेश करने का प्रयास किये जाने के क्रम में निकास द्वार में प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी स0अ0नि0 प्रकाश चन्द्र मुर्मू, रजरप्पा थाना को अपशब्द बोलते हुए कंधे पर लगा स्टार को नोच दिये और गर्दन भी पकड़ लिये, जिसके उपरांत आ0-228 श्याम लाल महतो, आ0-69 राधेश्याम कुजूर, आ0-686 बहादुर उराँव, आ0-384 जाॅनसन सुरीन सभी आरक्षी सैट-112, कैम्प-रजरप्पा, झारखण्ड सशस्त्र पुलिस-04, बोकारो एवं गृहरक्षक सं0-0064 सिकन्दर यादव के द्वारा निकास द्वार से प्रवेश करने वाले श्रद्धालु के साथ हाथा-पाई की घटना कारित की गई।

See also  पांचवां चरणः चतरा, कोडरमा औऱ हजारीबाग में प्रचार का शोर थमा, 20 मई को होगी वोटिंग; 2019 में बीजेपी पर था भरोसा, अबकी बार कौन होगा सांसद ?

उक्त घटित घटना में शामिल आ0-228 श्याम लाल महतो, आ0-69 राधेश्याम कुजूर, आ0-686 बहादुर उराँव, आ0-384 जाॅनसन सुरीन सभी आरक्षी सैट-112, कैम्प-रजरप्पा, झारखण्ड सशस्त्र पुलिस-04, बोकारो को तत्काल प्रभाव से “सामान्य जीवन यापन भत्ता पर निलंबित” किया गया है एवं गृहरक्षक सं0-0064 सिकन्दर यादव को कार्य से विमुक्त किया गया है।

श्री अजय कुमार (भा0पु0से0), पुलिस अधीक्षक, रामगढ़ के द्वारा स्वयं संज्ञान लेते हुये घटना स्थल पर पहुचकर घटना के संबंध में जानकारी लिया गया तथा रजरप्पा थाना एवं रजरप्पा मंदिर ओ0पी0 में प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों/कर्मियों को ब्रीफ किया गया कि श्रद्धालुओं/आम जनता के साथ किसी भी तरह का अमानवीय एवं अभद्र व्यवहार नहीं करें। साथ ही सख्त हिदायत दिया गया कि श्रद्धालुओं/आम जनता के साथ अच्छा व्यवहार करें, किसी भी तरह का दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया गया जायेगा। दुर्व्यवहार से संबंधित सूचना मिलने पर संबंधित पुलिस पदाधिकारी/कर्मियों के विरूद्ध अनुशासनिक कार्रवाई की जायेगी।

चिटफंड घोटाला में केस खत्म करने के लिए पुलिस पर पैसे लेने का आरोप, मैक्सीजोन संचालक की पत्नी ने ED को दी जानकारी

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now