धनबाद में ED की छापेमारीः कोयला कारोबारियों ठिकानों से एक करोड़ कैश बरामद, 150 करोड़ से अधिक की बेनामी संपत्ति का पता चला

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 28, 2026

धनबाद में ED की छापेमारीः कोयला कारोबारियों ठिकानों से एक करोड़ कैश बरामद, 150 करोड़ से अधिक की बेनामी संपत्ति का पता चला

धनबादः मंगलवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने धनबाद के कोयला कारोबारियो और उनसे जुड़े लोगों के 25 ठिकानों पर छापेमारी की। ईडी की टीम को धनबाद के चर्चित कोयला कारोबारी एलबी सिंह और अनिल गोयल से जुड़े ठिकानों पर बेनामी संपत्ति के दस्तावेज मिले है। छापेमारी में मिले दस्तावेजों के आधार पर मूल्यांकन किया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, छापेमारी में मिली बेनामी संपत्ति की कीमत करीब 150 करोड़ रुपये आंकी गई है। बेनामी संपत्ति के अलावा एक करोड़ रुपया कैश भी बरामद किया गया है। ईडी को 500 करोड़ से अधिक की चल, अचल संपत्ति की भी जानकारी मिली है। ईडी की टीम छापेमारी में मिली बेनामी संपत्ति को जब्त करने की कार्रवाई कर रही है।
आपको बता दें कि एलबी सिंह और अनिल गोयल अलावा उनके करीबी लोगों, पार्टनर्स और सीए के ठिकानों पर छापेमारी ईडी की टीम ने की है। मंगलवार सुबह करीब 7 बजे अब भी जारी है, हालांकि कई जगहों पर छापेमारी की कार्रवाई खत्म हो गई है।
जिनके यहां छापामारी हुई
अनिल गोयल के करीबीः गणेश यादव, इम्तियाज़ अली, रोहित यादव, लक्ष्मण दूबे उर्फ पप्पू दूबे, पप्पू मंडल, महेंद्र प्रसाद सिंह. महुदा हार्ड कोक।
एलबी सिंह के करीबीः डीके सिंह, रितेश शर्मा, रंजीत सिंह, सीए डीएन सिन्हा एंड कंपनी, हरेंद्र चौहान, अरुण चौहान।
जानकारी के मुताबिक इससे पहले भी ईडी ने दोनों कोयला कारोबारियों, उनकी कंपनियों, कार्यालयों व अन्य जगहों पर छापेमारी की थी। छापेमारी में मिले दस्तावेज के आधार पर दोनों कोयला कारोबारियों को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। जिसके बाद ईडी ने दुबारा दोनों कोयला कारोबारियों के लोगों के ठिकानों पर छापेमारी की है।इससे पहले भी इन कारोबारियों के यहां आयकर विभाग, जीएसटी व अन्य एजेंसियों की छापेमारी हो चुकी है।आयकर की छापेमारी में कोयला कारोबारी एलबी सिंह के एकाउंट में 100 करोड़ रुपये मिले थे। यह मामला तब राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बना था। एलबी सिंह भाजपा से जुड़े नेता भी हैं। पिछली बार जब ईडी की टीम उनके घर छापेमारी करने गई थी तब उन्होंने अपने कैंपस में कुत्ता छोड़ दिया था।

See also  झारखंड में हाथियों का कहर जारी, 24 घंटे के अंदर कई लोगों को कुचला, दो महिला समेत पांच की मौत
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now