- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

UPSC में 301वीं रैंक पर 2 आकांक्षा सिंह ने किया दावा, इनमें से 1 ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती

UPSC में 301वीं रैंक पर 2 आकांक्षा सिंह ने किया दावा, इनमें से 1 ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती

डेस्कः संघ लोक सेवा आयोग के अंतिम परिणाम में 301वीं रैंक पर दो आकांक्षा सिंह ने दावा किया है। इनमें से एक भोजपुर के ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती हैं। दूसरी आकांक्षा सिंह गाजीपुर की हैं। दोनों के दावों के बाद यूपीएससी के आधिकारिक बयान का इंतजार है।एक आकांक्षा सिंह यूपी के गाजीपुर की रहने वाली है तो दूसरी आकांक्षा सिंह बिहार के भोजपुर की रहने वाली है। यूपी की रहने वाली आकांक्षा सिंह ने वीडियो जारी कर दावा किया है कि 301 रैंक उनका है उन्होेंने कहा है कि एक और लड़की है जो 301 रैंक पर दावा कर रही है उसके बाद मैंने ये वीडियो चीजें स्पष्ट करने के लिए बनाया है। मैं एक एमबीबीएस डॉक्टर हूं, आप लोग एडमिट कार्ड में कारकोड देख सकते है जिससे रैंक का पता चल जाएगा। दूसरी आकांक्षा सिंह भोजपुर जिले की है जो रणवीर सेना के प्रमुख ब्रह्रमेश्वर मुखिया की पोती है। उन्होंने शुक्रवार को यूपीएससी परीक्षा के रिजल्ट के बाद 301 रैंक होने का दावा किया था। शनिवार को जब उनसे मीडिया के लोगों ने गाजीपुर के आकांक्षा सिंह के दावों को लेकर पूछा तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। उनका कहना है कि इस पर आधिकारिक बयान यूपीएससी ही दे सकती है।

See also  पूर्व मंत्री लुईस मरांड़ी का शपथपत्र में दिया गया पैन नंबर निकला फर्जी, ACB की जांच में हुआ खुलासा

akanksha singh upsc 1

रणवीर सेना सुप्रीमो रहे ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC में लहराया परचम, टॉप-5 में आये मुजफ्फरपुर के राघव झुनझुनवाला

भोजपुर की रहने वाली आकांक्षा सिंह सिंह ने अपनी दावेदारी को बरकरार रखा। उन्होंने कहा कि सारा डिटेल मेरा है। इसके साथ उन्होंने अपने एडमिट कार्ड की दो-दो कॉपी दिखाया। जिसमें उन्होंने अपनी सेलेक्शन को सही ठहराया। इनके एडमिट कार्ड पर रोल नंबर 0856794 दर्ज है। साथ ही उन्होंने कहा कि इस मामले को अब यूपीएससी ही क्लियर कर सकता है।

WhatsApp Image 2026 03 07 at 4.01.50 PM
दूसरी ओर, उत्तर प्रदेश के गाजीपुर की डॉ आकांक्षा सिंह ने अपने फेसबुक पोस्ट के जरिए साक्षात्कार का एडमिट कार्ड साझा किया है। उनके एडमिट कार्ड पर भी वही रोल नंबर 0856794 दर्ज है जो 301वीं रैंक का है। फेसबुक पर उन्होंने लिखा, ‘मुझे पता चला है कि कुछ लोग मेरे नाम और पद का गलत फायदा उठा रहे हैं। इसलिए मैं अपनी असली पहचान और एडिट कार्ड की कॉपी यहां साथ में लगा रही हूं ताकि कोई भ्रम न रहे। इसके साथ ही, मैं उन फर्जी पोस्ट के स्क्रीनशॉट भी साझा कर रही हूं जो दूसरे के नाम से फैलाए जा रहे हैं। उम्मीद है कि इस मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।’

See also  धीरज साहू के घर में जमीन के नीचे दबा है पैसा और आभूषण ! आयकर की टीम जीओ सर्विलांस सिस्टम से कर रही है जांच

क्या है रोल नंबर 0856794 की सच्चाई, कहाे फंसा है पेच?

जब दोनों आकांक्षा सिंह के एडमिट कार्ड की तुलना की गई, तो कुछ चौंकाने वाली बातें सामने आईं।गाजीपुर वाली आकांक्षा के एडमिट कार्ड पर रोल नंबर 0856794 लिखा है। सबसे अहम बात यह है कि इनके एडमिट कार्ड के बारकोड को स्कैन करने पर भी वही रोल नंबर 0856794 दिखाई दे रहा है। वहीं, बिहार वाली आकांक्षा के एडमिट कार्ड पर भी बाहर से रोल नंबर 0856794 ही लिखा है।लेकिन जब इनके एडमिट कार्ड का बारकोड चेक किया गया, तो वहां नंबर अलग पाया गया। दस्तावेजों की शुरुआती जांच में गाजीपुर की डॉ. आकांक्षा सिंह का दावा मजबूत नजर आ रहा है क्योंकि उनके एडमिट कार्ड पर लिखा रोल नंबर और बारकोड का नंबर मेल खाता है। वहीं बिहार वाली आकांक्षा के एडमिट कार्ड और बारकोड के नंबरों में भिन्नता पाई गई है, जो इस दावे की मजबूती कमजोर कर रहा है।

See also  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने असम के CM हेमंता बिस्व सरमा को लिखी चिट्ठी, ट्री ट्राइब को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने की मांग
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now