DGP अनुराग गुप्ता के एक पत्र से मचा हड़कंप, दागी पुलिस अफसरों की सूची मांगी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 2, 2025

AG ने DGP को 30 अप्रैल को माना रिटायर, 1 मई से सैलरी शून्य, केंद्र ने अनुराग गुप्ता की सर्विस को खत्म माना

रांचीः झारखंड में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और पुलिसिंग की वर्तमान व्यवस्था को बेहतर करने के लिए राज्य के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने सभी डीआईजी को पत्र लिखा है। डीजीपी ने ऐसे पुलिसकर्मियों को चिन्ह्रित करने को कहा है जो दागी प्रवृत्ति के है। ऐसे पुलिसकर्मी जो आम लोगों और महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करते है या भू-माफियाओं व अपराधियों से संलिप्तता रखते अब उनकी खैर नहीं है।

बिहार प्रशासनिक अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्ट
डीजीपी ने सात बिंदुओं पर मांगी रिपोर्ट
1 जिनके खिलाफ आम लोगों और महिलाओं से दुर्व्यवहार करने के आरोप में कार्रवाई की गई हांे।
2 जिनकी भू-माफिया या आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के साथ संलिप्तता मिली हांे।
3 जिनके खिलाफ अपने वरिष्ठ अफसरों के साथ उद्दंडतापूर्ण व्यवहार करने के आरोप में कार्रवाई हुई हो या ऐसे व्यवहार करने का आरोप हों।
4 जो पुलिस अधिकारी और कर्मचारी ड्यूटी से फरार रहते हों।
5 जो ड्यूटी के दौरान आदतन शराब का सेवन करते हों।
6 जो अक्सर बिना कारण अवकाश की समय-सीमा खुद बढ़ाकर देर से ड्यूटी पर लौटते हों।
7 जिन पर भ्रष्टाचार के आरोप हो या फिर भ्रष्टाचार के मामले चल रहे हों।

See also  थाने के अंदर पुलिस अधिकारी की पिटाई, राजनीतिक दल का फर्जी झंडा लगाये दो युवकों ने पीटा, वीडियो आया सामने

पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा पर हाईकोर्ट ने लगाया जुर्माना, राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण घोटाला का मामला
दरअसल, डीजीपी ने झारखंड पुलिस की छवि साफ-सुथरी बनाने की कवायद शुरू की है। उनका मानना है कि ऐसे पुलिसकर्मियों से पुलिस की छवि और कार्यशैली प्रभावित होती है। इन पर कार्रवाई होने से भविष्य में पुलिसकर्मी आम लोगों से बेहतर व्यवहार करेंगे और अनुशासित होकर अपने कर्तव्यों का पालन करेंगे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now