रांची में सेक्स रैकेट को लेकर एक साथ कई जगहों पर छापेमारी, कई लड़के और लड़कियां पकड़ी गई

रांची में सेक्स रैकेट को लेकर एक साथ कई जगहों पर छापेमारी, कई लड़के और लड़कियां पकड़ी गई

रांचीः रविवार को राजधानी रांची में सेक्स रैकेट को लेकर पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी की। रांची के लालपुर, चुटिया सहित कई थाना क्षेत्रों में एक साथ छापेमारी की गई। देह व्यापार में शामिल कई लडके और लड़कियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

1200 675 22018995 thumbnail 16x9 ranchihotelsexracket aspera 1

होली मिलन समारोह में चली गोली,पत्रकार समेत 3 घायल, भोजपुरी गायक रोशन रोही अरेस्ट
रविवार को रांची के कई थाना क्षेत्र में एक साथ छापेमारी कर 6 से ज्यादा लड़कियों और ग्राहकों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें अधिकांश लड़कियां रांची और कोलकाता की रहने वाली हैं। रांची के सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि रैकेट की सूचना पर राजधानी के विभिन्न थाना क्षेत्र में छापामारी की गई है जिसमें कई लोग पकड़े गए।

संजीव सिंह बने धनबाद के मेयर, JMM प्रत्याशी को दी मात, BJP के उम्मीदवार रहें चौथे नंबर पर
जिस्मफरोशी के धंधे के खिलाफ की गई कार्रवाई में रांची पुलिस में रैकेट चलाने वाले सरगना को भी गिरफ्तार किया है।राजधानी में बड़े पैमाने पर चल रहे रैकेट की सरगना एक महिला है जो पश्चिम बंगाल सहित अलग-अलग इलाकों से लड़कियों को बुलाकर रांची में देह व्यापार करवाती थी।सिटी एसपी ने बताया कि गिरफ्तार महिला सरगना का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड है और वह पहले भी जेल जा चुकी है।

खूंटी में जंगली हाथी की दस्तक, ग्रामीण दहशत में, प्रशासन अलर्ट मोड पर
एससपी को मिली थी सूचना
रांची एसएसपी राकेश रंजन को यह जानकारी मिली थी कि रांची के इलाकों में बड़े पैमाने पर रैकेट का संचालन किया जा रहा है।रैकेट में दो दर्जन से ज्यादा लड़कियां शामिल हैं, जिन्हें बेहद गुप्त तरीके से होटलों में भेज कर और किराए के मकान में रख कर जिस्मफरोशी का धंधा करवाया जा रहा है। जानकारी की पुष्टि होने के बाद रांची के सीनियर एससपी ने सिटी एसपी नेतृत्व में टीम का गठन किया और राजधानी में चल रहे रैकेट के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया, जिसमें अब तक आठ लोग पकड़े गए हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now