खूंटी में जंगली हाथी की दस्तक, ग्रामीण दहशत में, प्रशासन अलर्ट मोड पर

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 1, 2026

खूंटी में जंगली हाथी की दस्तक, ग्रामीण दहशत में, प्रशासन अलर्ट मोड पर

खूंटीः खूंटी प्रखंड क्षेत्र में एक जंगली हाथी के प्रवेश की सूचना से ग्रामीणों में सतर्कता बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि हाथी पतराटोली होते हुए मारंगहादा की ओर बढ़ रहा है, जिससे आसपास के गांवों में लोग एहतियात बरत रहे हैं।हाथी के एंट्री से ग्रामीण दहशत में है।

चाईबासा के सारंडा में IED ब्लास्ट,कोबरा बटालियन के सहायक कमांडेंट अजय मलिक घायल, एयरलिफ्ट की तैयारी
जानकारी के अनुसार, हाथी रांची की ओर से होते हुए भंडरा पहुंचा था। भंडरा के ग्रामीणों ने सामूहिक प्रयास से उसे वहां से खदेड़ दिया, जिसके बाद हाथी भूत गांव की ओर चला गया। भूत गांव में भी ग्रामीणों ने सतर्कता दिखाते हुए उसे आगे बढ़ा दिया। इसके बाद हाथी पतराटोली की दिशा में निकल गया।

रांची में एक साथ लापता हुए चार बच्चे, इलाके में मचा हड़कंप, पुलिस तलाश में जुटी
फिलहाल मारंगहादा और आसपास के गांवों में ग्रामीण अलर्ट मोड पर हैं। लोग समूह में घरों से बाहर निकल रहे हैं और रात के समय विशेष सावधानी बरत रहे हैं। हालांकि अब तक हाथी द्वारा किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और हाथी को सुरक्षित रूप से जंगल की ओर लौटाने की मांग की है। स्थानीय प्रशासन की ओर से भी लोगों से अपील की गई है कि वे हाथी के नजदीक न जाएं और किसी प्रकार की उकसाने वाली कार्रवाई न करें।

See also  खूंटी में PLFI उग्रवादियों का तांडव, निर्माण कार्य में लगी मशीन में लगाई आग, कई राउंड फायरिंग
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now